The Lallantop

फ्री जियो 3 महीना बढ़ाओ या 6 महीना, ये 5 चीजें ठीक हुए बिना मैं एक पैसा नहीं दूंगा

मुझे नहीं लगता कि आप भी देंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

जियो से परेशान एयरटेल, वोडा और आइडिया ने इसकी दुकान बंद कराने की बहुत कोशिश की. पहुंच गए TRAI के पास और बोले कि जियो का फ्री वाला ऑफर नियमों के खिलाफ है, इसे बंद करा दो. TRAI ने रजिस्टर झाड़े और उसकी धूल इन्हीं कंपनियों पर फूंक दी. कहा कि जियो जो कर रहा है, वो सब लीगल है. इसी बीच बड़े-बड़े लोग कह रहे हैं कि जियो फ्री वाला ऑफर मार्च, 2017 तक दे सकता है.

Advertisement

जियो ने कहा था कि कंपनी का टारगेट है 1 अरब लोगों तक पहुंचना. इसके लिए ये फ्री वाला ऑफर बढ़ाना जरूरी है. और जियो चपक के चलने वाला डेटा भी देना चाहता है, जो अभी तक दे नहीं पाया है. नेट बंद हो जाता है. फोन लगाओ तो लगता नहीं है. 

अगर रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस की ये 5 चीजें नहीं सुधारीं, तो आई शप्पथ मैं एक पईसा नहीं देने वाला जियो के लिए. कौन हैं ये चीजें, देख ल्यो:

Advertisement

कॉलिंग प्रॉब्लम jio1

यार एक बात बताओ. इंसान पांच हजार से पचास हजार रुपए तक खर्च करके झुनझुना क्यों खरीदता है? ताकि बात कर सके. कहीं से भी बैठकर, किसी से भी बात कर सके. लेकिन जब उस झुनझुने में ऐसा सिम लगा हो, जिससे कॉल लगती ही न हो, तो क्या फायदा? जियो के साथ भी यही हो रहा है. 100 बार फोन लगाओ, तो पांच बार लगता है. ये हम नहीं कह रहे, खुद TRAI ने कहा है.

अब ये दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की वजह से हो रहा है या खुद जियो के कनेक्शन में दिक्कत है, ये तो हमें नहीं पता और हमें जानना भी नहीं है. तुम चाहे जितनी फ्री कॉलिंग देते रहो, जब तक फोन नहीं लगने लगेगा, हम एकन्नी नहीं खर्च करेंगे इस पर.

डेटा कनेक्शन jio2

जियो आया था 4G लेकर. बोला देश में सबसे तेज नेट चलेगा इसका. इसकी रफ्तार 'खिलाड़ी 786' वाले बहत्तर सिंह से भी तेज होगी. लेकिन लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही इसकी हालत उसी फिल्म के हिमेश रेशमिया जैसी हो गई. 4G नेट की स्पीड धीमी हो गई है. TRAI ने तो यहां तक कह दिया कि 4G में जियो की स्पीड देश में सबसे कम है.

Advertisement

ससुरा फेसबुक लाइव करने बैठो, तो वो नहीं होता है. गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉलिंग करने बैठे, तो 1970 वाली फीलिंग आती है. लगता है तस्वीर से बातें कर रहे हैं. तो ऐसे में तो पैसा नहीं देंगे. पहले सर्विस अच्छी लाओ, फिर पैसे की बात करेंगे.

कस्टमर केयर jio3

देखो हर यूजर ऐसा नहीं होता है, जो सिर्फ टाइमपास के लिए कस्टमर केयर पर कॉल करता हो, लेकिन जब जरूरत के समय भी कस्टमर केयर पर लंतरानी होने लगे तो मूड फायर हो जाता है. बहुत देर तक तो कोई बात करने ही नहीं आता है और जब आता भी है तो ढंग से बात ही नहीं हो पाती है. अरे अपने कस्टमर केयर पर कौन सा कनेक्शन खराब हो जाता है. कोई दिक्कत हो तो सल्यूशन ही नहीं मिल पाता है. भइया ऐसे करोगे तो कोई काहे पैसा देगा.

ऐप प्रॉब्लम jio4

रिलायंस जियो के ऐप तो डाउनलोड किए ही होंगे आप लोगों ने. फ्री का सबसे ज्यादा फायदा उठाने का लहरा ऐप के जरिए ही दिया गया था. लेकिन इस ऐप की अपनी अलग ही कहानी चला करती है. एक बार की बताता हूं. जियो के ऐप पर कोई शो देख रहा था. तभी एक फोन आ गया. शो रुक गया और मैं बात करने लगा. जैसे ही बात खत्म हुई, मैंने इयरफोन कान में खोंस लिया शो देखने के लिए. स्क्रीन पर शो तो नहीं आया, ये मेसेज आ गया. अब बताओ. दिमाग झंड होगा कि नहीं. ऐसे में कोई पैसा मांग दे, तो मन करता है उसी को फोन में घुसेड़कर उससे नाच कराने लगें.

एक्टिवेशन jio5

ये है तो एक बार की दिक्कत, लेकिन दिक्कत तो दिक्कत होती है न दोस्त. एक तो लोग जियो के सिम का जुगाड़ नहीं कर पाते हैं. जब कर पाते हैं तो कई दिनों तक उनका सिम ही एक्टिवेट नहीं होता है. ये जो नीले खोखे वाले सिम बंट रहे हैं न, इनके साथ यही लोचा है. इन्हें eKYC प्रॉसेस से एक्टिवेट करना होता है. पता चला आपने अपनी तरफ से तो सारा काम कर दिया, लेकिन सिस्टम भांग पिए बैठा रहता है. 4-5 दिनों में जब एक बार नींद खुलती है, तब जाकर सिम एक्टिवेट होता है. भला ये भी कोई बात होती है.


ये भी पढ़ें: इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा जियो सिम फोन में काम नहीं कर रहा है? आओ इलाज बताएं नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़

Advertisement