रिलायंस जियो जब लॉन्च हुआ था तब बड़ी जोर से तुरही बजाई गई थी कि ये सबसे तेज स्पीड देगा. 4G है तो बाकी सारे नेटवर्क इसके आगे दग जाएंगे. शुरू में इसने 50 Mbps की स्पीड भी दी थी, जिसकी वजह से इसकी क्लास में पढ़ने वाले दूसरे लौंडे एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया फड़फड़ाने लगे थे. लेकिन अब डेढ़ महीने में ही इसकी स्पीड का भोंपू चिनमिनाने लगा है.
रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है
जियो सिम के लिए लाइन में लगे लोग पहले इसे पढ़ लें.

मोबाइल नेटवर्क की स्पीड चेक करने का एक प्लेटफॉर्म है 'ओकला'. उसने बताया है कि एक महीने में जियो की स्पीड बहुतै कम हो गई है. ओकला ने कहा है, '4G फोनों में चल रहे जियो सिम की डाउनलोड करने की स्पीड 23% तक घट गई है. पहले इसमें 11.31 Mbps से डाउनलोडिंग होती थी, लेकिन अब 8.77 Mbps से हो रही है.' और ओकला छोड़िए, खुद जनता भी चीख-चीखकर कह रही है कि जियो से अच्छी स्पीड तो वोडाफोन और दूसरी कंपनियों में मिल रही है.
देखो कैसे गुस्सा रहे हैं लोग...
रिलायंक जियो का दावा है कि उसके पास अभी 1 करोड़ 60 लाख सब्सक्राइबर हैं. जैसे-जैसे दूसरी कंपनियां भी कायदे से 4G देने लगेंगी और जियो में नए-नए ऑफर आ जाएंगे, उसी हिसाब से यूजर्स की तादाद भी बढ़ेगी. लेकिन, रिलायंस जियो की स्पीड का भट्टा जैसे बैठ रहा है, उसे देखकर लगता तो नहीं कि जियो इंटरनेट की दुनिया का शक्तिमान बन पाएगा. उधर मुकेश अंबानी की अलग ही कहानी चल रही है. वो 1 अरब यूजर्स की प्लानिंग के हिसाब से मार्केट में जूझे पड़े हैं.

जियो के पीछे भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस खड़ी है और दिन में सपना देख रही है कि एयरटेल को पछाड़ना है. एयरटेल के पास इस समय 25 करोड़ यूजर्स हैं. फ्री ऑफर की वजह से जियो की शुरुआत तो बंपर हुई है, लेकिन कॉल ड्रॉप और नेट की खराब स्पीड के चलते उनकी खटाई में फंफूद लग सकती है.
बड़ेब्बड़े एनालिस्ट बैठकर इस लेथन की मौज ले रहे हैं. वो कह रहे हैं कि आनंद तो ये देखने में आएगा कि रिलायंस जियो ने जितनी जनता इतने दिनों में कमाई है, वेलकम ऑफर खत्म करने के बाद उनमें से कितने बचेंगे. इन एनालिस्ट्स को भी पता है कि फ्री के चक्कर में इंडियन जनता लद तो गई है जियो पर, लेकिन जब पैसा देने की बारी आएगी तो आधे से ज्यादा लोग बादल देखने लगेंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 जनवरी के बाद जियो के पास 30-40% लोग ही बचेंगे. बाकी कट लेंगे. देखते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं ये है जियो सिम पाने का सबसे आसान तरीका सावधान! जियो सिम के नाम पर ये लोग आपको मूर्ख बना रहे हैं









