The Lallantop

साउथ अफ्रीका में वो क्रिकेट सीरीज जिसके खिलाफ उतरे लोगों पर कुत्ते छोड़ दिए गए थे

पहले चमड़ी के रंग से तय होता था यहां का क्रिकेट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में कई किस्से दबे हैं. एेसा ही एक किस्सा 28 साल पहले का है. इंटरनेशनल क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी. दिन था 19 जनवरी 1990 का. जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंची इस 15 प्लेयरों की टीम का खूब विरोध हो रहा था. एयरपोर्ट के बाहर हजारों लोग जमा हो गए और टीम का विरोध करने लगे. गो बैक, गो बैक के नारों के बीच भीड़ पर लाठीचार्ज हो गया. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कुत्ते तक छोड़ दिए.
Getting
इस एक दौरे से माइक गैटिंग की भद्द पिट गई थी.

ये टीम इंग्लैंड की थी. माइक गैंटिंग की कप्तानी वाली इस इंग्लिश टीम ने बिना इस बात की परवाह किए कि साउथ अफ्रीका में क्रिकेट बैन है  यहां क्रिकेट खेलने के लिए पहुंच गए. ये वो दौर था जब नेल्सन मंडेला रंगभेद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे थे और दुनिया भर में साउथ अफ्रीका पर इस नीति को बदलने का दबाव बन रहा था. और लोग यहां की रंगभेद की नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, साल 1990 में इसी हफ्ते मंडेला को 27 साल बाद रिहा किया गया था.
Gatting2
विरोध इतना बढ़ा कि इंग्लैंड की टीम को बीच में वापिस जाना पड़ा.
25 दिन तक लगातार चले इस विरोध और नेल्सन मंडेला की रिहाई के चलते जब आंदोलनों को ताकत मिली तो इंग्लैंड की इस टीम को सीरीज बीच में ही छोड़ वापिस जाना पड़ा. इस दौरे को रेबेल टूर के नाम से जाना जाता है. माइक गैटिंग को आईसीसी बैन की अनदेखी करने के चलते तीन साल तक क्रिकेट से बैन झेलना पड़ा.
ये वो देश जिसने पूरे 20 साल इंटरनेशनल क्रिकेट का बैन झेला. 1971 से लेकर 1991 तक साउथ अफ्रीका को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मुल्क की रंगभेद नीति के चलते बैन कर दिया था. उस दौर में इस देश की ये पॉलिसी थी कि वो सिर्फ गोरी नस्ल के देशों यानी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से ही खेलेगी. साथ ही अपनी टीम में भी सिर्फ गोरी चमड़ी के लोगों को ही शामिल करेगी. दुनिया भर में इसके विरोध में आवाजें उठीं और फिर साउथ अफ्रीका को ये बैन झेलना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने 1991 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अपना पहला वनडे कोलकाता में भारत के खिलाफ खेला.


Also Read:
कोहली की काबिलियत पर भरोसा रखो, ICC ने वनडे, टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है

साउथ अफ्रीका में हार के बीच कोहली के लिए खुशखबरी है, बधाई हो विराट!

Advertisement

बल्लेबाज बॉल उठाकर विकेटकीपर को देता है और आउट हो जाता है!

Advertisement
Advertisement