बिहार के चर्चित टीचर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई. प्रिंस का शव नेपाल के एक होटल के कमरे से मिला. नेपाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं. खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में प्रिंस के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी.
ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत, खान सर कोचिंग पर हमले में थे आरोपी
Bihar के Patna स्थित ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सर के भाई Prince Yadav नेपाल फरार हो गए थे. यहीं उनका शव मिला है. Khan Sir Coaching Attack केस में प्रिंस यादव भी आरोपी थे.


प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी का कामकाज देखते थे. इंडिया टुडे से जुड़े शशि भूषण कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस का शव शनिवार, 13 जून को नेपाल के मोरंग जिले के बिराटनगर स्थित एक होटल से मिला है. सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.
खान सर के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ीनेपाल में प्रिंस यादव की मौत के बाद पटना के मुसल्लहपुर इलाके में खास सर के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोचिंग सेंटर के बाहर और आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
नेपाल पुलिस हिरासत में लिए गए 5 लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच में मौत के असल कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके. प्रिंस की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिजन भी नेपाल के लिए रवाना हो चुके हैं.
हाल ही में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले के बाद ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन सर और उनके भाई प्रिंस यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद रौशन आनंद सर की गिरफ्तारी हो गई थी, जबकि उनके भाई प्रिंस यादव फरार हो गए थे.
क्या बोले पप्पू यादवप्रिंस की मौत पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने प्रिंस की मौत को ‘हत्या’ बताया.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस कम से कम अपने 6 दोस्तों के साथ नेपाल रह रहे थे. प्रिंस पर साल 2021 में भी खान के कोचिंग पर हमला करने का आरोप लगा था. आरोप ये भी है कि उस वक्त उन्होंने कोचिंग सेंटर की क्लासरूम में घुसकर हिंसा की थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में रौशन सर ने भी खान सर पर उनके कोचिंग सेंटर (ज्ञान बिंदु एकेडमी) पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था. खबर लिखे जानें तक प्रिंस की मौत में बिहार पुलिस के जांच में जुटने की कोई जानकारी नहीं मिली है.
वीडियो: तीन भारतीय नाविकों की मौत, होर्मुज हमले को लेकर आमने-सामने अमेरिका और ईरान



















