The Lallantop

यूपी में लड़की ने अपने रेप का वीडियो बनवाया

ताकि उसका गुनाहगार बाप पकड़ा जा सके.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उत्तर प्रदेश के उरई में गुरुवार को एक बेटी ने अपने रेपिस्ट बाप को पकड़वा दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लड़की बुधवार को पुलिस स्टेशन पहुंची, और पुलिस को बताया कि उसका बाप चार साल से उसका रेप कर रहा है. जब पुलिस से लड़की से पूछा कि उसके पास सबूत क्या है, उसने उन्हें अपने बाप का खुद को रेप करते हुए वीडियो दिखा दिया. लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले चार सालों से उसका बाप उसका रेप कर रहा था. ये बात उसने कई बार अपनी मां और बहन को बताने की कोशिश की. पर दोनों ने ही उसका विश्वास नहीं किया. फिर उसने पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त का सहारा लिया. बुधवार को जब लकड़ी के बाप ने फिर से उसका रेप करने की कोशिश की, तो लड़की ने कमरे की एक खिड़की खुली छोड़ दी. लड़की के दोस्त ने खिड़की से बाप की हरकतों का वीडियो बना लिया. जब लड़की ने वीडियो अपनी मां को दिखाया, तब उसने उसका विश्वास किया. मां और बेटी पुलिस स्टेशन पहुंची और बाप की शिकायत की. आरोपी महेंद्र सिंह जादौन को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. लड़की की मेडिकल जांच हो गई है. और पुलिस रिपोर्ट्स का इतंजार कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement