The Lallantop

पद्मावत को हिट कराने के लिए रणवीर ने आखिरी चाल चल दी है

रणवीर सिंह के इस कदम से करणी सेना वालों को फील गुड होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो ट्रेलर से है
सबको पता है कि माहौल गरम है. करणी सेना, चटनी सेना, छंटनी सेना सारी काम पर लगी हुई हैं. कल ही नोएडा के डीएनडी पर अपना जौहर दिखाया है राजपूत वीरों ने. वीडियो भी वायरल किया है. संजय लीला भंसाली पद्मावत को रिलीज करने के लिए चोटिया का जोर लगाए हुए हैं. नाम से आई हटा दिया. दीपिका की कमर को कवर कर दिया. तो फिल्म में खासम खास रोल कर रहे रणवीर सिंह काहे पीछे रहें. अरे भैया मेहनत लगी है. गर्मी में फ़र वाला कोट पहना है. फिल्म हिट हो गई तो उनके मजे हो जाएंगे. इसीलिए उन्होंने एक कोलाज ट्वीट किया है. और कैप्शन ऐसा लिखा है कि राजपूतों को मजा आ जाए. मोन्स्टर लिखा है मोन्स्टर. मोन्स्टर माने राक्षस होता है. अगर राजपूतों ने इसको डिकोड कर लिया तो गजब हो जाएगा. वो लाठी डंडे और तलवारें लेकर थिएटर तोड़ने आए हों, ये फोटो दिखा दो तो शांत हो जाएंगे. जब फिल्म का एक कलाकार वही बात कह रहा है जो राजपूत सुनना चाहते हैं, तो रार कहां रह जाती है भई. पद्मावती का विरोध करने वाले राजपूत बड़े सहृदय प्राणी हैं. उन्हें भंसाली से दो चार डिमांड थीं बस. रानी पद्मिनी की इज्जत मत खराब करो. उसकी कमर ढक दो. उसकी नाक कटा लो. अपना सिर अर्पित कर दो. और खिलजी को राक्षस बोल दो. काम खतम. सब हो गया. अब तो राजपूतों को फिल्म पर बवाल नहीं करना चाहिए. मान जाओ यार.
ये भी पढ़े: रानी पद्मिनी की इज्जत 'बिक' रही थी, कंप्यूटर ने बचा ली

करणी सेना को भंसाली नहीं रानी पद्मिनी के तोते के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना चाहिए

Advertisement

करणी सेना के इन गुंडों पर देशद्रोह का केस कब दर्ज होगा?

अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध कर दिया है

Advertisement
Advertisement