The Lallantop

इस BJP नेता ने तोड़ा नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड

लेकिन राजधानी के आसमान में उड़ने वाले पक्षियों की मानें तो दिल्ली वाले भाजपाई इस नेता को बधाई देने से बचते रहे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड टूट गया. किसने तोड़ा? रमन सिंह ने. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह बीजेपी के सबसे लंबे कार्यकाल के सीएम बन गए हैं. सोमवार को बतौर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 1230 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने पार्टी में नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बनाया था. यह छोटी उपलब्धि नहीं है, लेकिन राजधानी के आसमान में उड़ने वाले पक्षियों की मानें तो दिल्ली के नेता रमन सिंह को बधाई देने से बचते रहे.
रमन सिंह ने 7 दिसंबर 2003 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में उनकी अगुवाई में पार्टी जीती और वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहे.
इसके पहले बीजेपी की तरफ से सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम था. 7 अक्टूबर 2001 को वो गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. 19 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनने से पहले वह 1229 दिनों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. बीजेपी के मौजूदा मुख्यमंत्रियों में अब वरिष्ठता के हिसाब से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रमन सिंह के बाद आते हैं. चौहान ने 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. पार्टी उनकी अगुवाई में भी दो चुनाव जीत चुकी है. उनके बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं जो 2003 से 2008 तक पांच साल सीएम रही थी दूसरी बार 2013 से अभी तक मुख्यमंत्री हैं. वैसे इंडिया में अब तक सबसे ज्यादा टाइम तक मुख्यमंत्री रहे हैं पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु. CPI(M) का यह दिग्गज 23 साल (1977 से साल 2000) तक मुख्यमंत्री रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement