
ठीक वैसे ही जैसा लिंक कुछ दिन पहले हम आपको दिखाए थे. कि दुनिया के किसी भी कोने में बीजेपी कांग्रेस के बीच वोटिंग हो तो कौन सी पार्टी जीतेगी. ऑनलाइन वोटिंग होती है भाईसाब. ये लिंक है
. खोलो तो ये लिख के आता है.

आपका एक क्लिक विवादित बिल्डिंग बनवा सकता है
आप अपना वोट डाल दो. एक जगह एक बार वोट पड़ता है. ऐसा वेबसाइट का दावा है. अच्छी बात ये है कि न तो यहां वोट करने से पहले आपका खतना चेक किया जाएगा न चोटिया. न आधार की इंक्वायरी होगी न वोटर कार्ड मांगा जाएगा. न कार सेवा करने को कहा जाएगा न मातम करने को. बस क्लिक करना है और वोट करना है. सिंपल. फिर वोट होने के बाद रिजल्ट भी दिखाता है. और राहत की बात ये है कि इस लंपूतियापे में 'ऑनलाइन हिंदू' और 'ऑनलाइन मुसलमान' एकदूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. मुसलमान मामूली अंतर से मस्जिद बनवा भी चुके हैं. ये देखो.

मस्जिद बन गई. इसमें घंटा टांगो
लो फैसला हो गया भाईसाब. हमारे तुम्हारे हाथ क्या आया? वो भी नहीं आया जो मंदिर में होता है. घंटा. वेबसाइट बनाने वालों के घर भर दो. इसमें जो ऐड दिखा रहे हैं उसी का सारा पैसा है. उनके खाते भर रहे हैं, तुम्हारा नेट पैक जा रहा है. जागो इंडियन.
अब एक और मिथक तोड़ने वाला वीडियो देख लो फिर आराम करना. ठीक?
ये भी पढ़ें:
अयोध्या में मंदिर था या मस्जिद, 7 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
अयोध्या विवाद: स्वामी ने ट्विटर पर ही लगा दी कचहरी
ऑनलाइन वोटिंग में बीजेपी जीतेगी या कांग्रेस, पता चल गया!










