The Lallantop

पत्रकारिता छोड़ राजीव मसंद ने करण जौहर की कंपनी जॉइन की, कंगना ने कहा ये तो होना ही था

राजीव मसंद पर सुशांत केस में काफी गंभीर आरोप भी लगे थे.

Advertisement
post-main-image
पिछले साल सुशांत की डेथ के बाद राजीव मसंद का नाम करण जौहर के साथ लिंक हुआ था. फोटो - फेसबुक
पिछले साल दिसंबर में करण जौहर ने अपनी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म की घोषणा की. नाम है धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA). इसी फर्म से रिलेटेड आज सुबह एक न्यूज़ आई. कि पॉपुलर जर्नलिस्ट राजीव मसंद ने पत्रकारिता छोड़, इसे जॉइन कर लिया है. वो भी बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यानी COO. कंपनी में चलने वाले ऑपरेशन्स की ज़िम्मेदारी अब राजीव संभालेंगे. पहले इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई थी. फिर DCA ने खुद एक स्टेट्मेंट जारी कर न्यूज़ कन्फर्म की. लिखा,
धर्मा प्रोडक्शंस और कॉर्नरस्टोन एजेंसी के नए प्रोजेक्ट धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी को जाने-माने जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने जॉइन कर लिया है.
न्यूज़ बाहर आने के बाद लोग राजीव मसंद को बधाई देने लगे. फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने ट्वीट किया,
बधाइयां राजीव मसंद! हंसी, खुशी और अच्छे वक्त की कामना करती हूं. मूवीज़ के दौरान तुम्हें मिस करूंगी.
ऐसा भी नहीं हुआ कि राजीव को सिर्फ बधाइयां ही मिली. करण जौहर की फर्म जॉइन करने पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों भी लिया. उन्हीं में से एक नाम था कंगना रनौत का. पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद राजीव मसंद पर गंभीर आरोप लगे थे. कि राजीव ने सुशांत के खिलाफ ब्लाइंड न्यूज़ आइटम लिखे थे. मुंबई पुलिस ने इस बारे में राजीव से पूछताछ भी की थी. अब कंगना ने राजीव को उसी बात से जोड़ते हुए ट्वीट किया,
राजीव ने मेरे और सुशांत के खिलाफ ज़हरीले ब्लाइंड आइटम लिखे थे. वो खुलेआम स्टार किड्स की चाटुकारिता करते और कई अच्छी फिल्मों को नेगेटिव रिव्यू देते थे. एक पत्रकार के तौर पर भी वो करण जौहर के चमचे ही थे. अच्छा हुआ कि अब अपना ढोंग छोड़कर ऑफिशियली करण जौहर को जॉइन कर लिया.
बता दें कि राजीव मसंद ने 16 साल की उम्र में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. उसके बाद दो दशक तक उन्होंने कई मीडिया ग्रुप्स के साथ काम किया. वो हमेशा के लिए पत्रकारिता छोड़ चुके हैं या नहीं, इसपर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement