बुधवार की शाम को अचानक ट्विटर हिल उठा और सारा ध्यान राहुल के अकाउंट पर चला गया. राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, हैकर उनके अकाउंट से ही गालियां देने लगा. लगभग 9 बजे उनका अकाउंट हैक हुआ था. पहला ट्वीट किया गया. जिसमें उन्हें समलैंगिक कह दिया गया.

उनका नाम और Bio भी बदल दिया गया अकाउंट का नाम अब तक ऑफिस ऑफ राहुल गांधी था, जिसे हैकर ने Office of Retard Gan कर दिया.

कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला का जवाब भी आ गया जिन्होंने इस हरकत को फांसीवादी और घृणित बताया है. उन्होंने इस हरकत की निंदा भी की. https://twitter.com/rssurjewala/status/803980804434972672 एक बार तो राहुल गांधी के अकाउंट से सारे ट्वीट हटा लिए गए और नाम भी सही हो गया था लेकिन अकाउंट को फिर हैक कर लिया गया.

ये सिलसिला जारी है, ट्वीट लगातार आ रहे हैं और डिलीट हो रहे हैं. हैकर्स ने खुद को किसी लश्कर का हिस्सा बताया है और उनसे न उलझने की धमकी दी है, उनसे उलझने पर सारी जानकारियाँ खोल देने की भी धमकी दे रहे हैं.

दूसरे ट्वीट में उनके परिवार के बारे में अभद्र भाषा का यूज था साथ ही उन्हें भ्रष्टाचारी भी कहा गया था.

तीसरे ट्वीट में नोटबंदी का विरोध करने की वजह बताई गई थी, जो बहुत घटिया थी. इससे साफ़ होता है कि अकाउंट हैक करने वाले के मन में कितनी कुंठा और नफरत भरी है.

कांग्रेस को भी इस बीच काफी अपशब्द कहे गए.

इस बीच ट्विटर पर #RahulGandhi हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा. देखिए राहुल के अकाउंट से क्या-क्या ऊल-जुलूल ट्वीट किया गया.
ये भी