कांग्रेस पार्टी (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर पकड़े गए ड्रग्स को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल जुलाई तक कई हजार करोड़ का ड्रग्स गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पकड़ा जा चुका है. इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए गांधी ने कहा,
राहुल गांधी का BJP पर हमला, 'डबल इंजन सरकार में कौन गुजरात के युवा को नशे में धकेल रहा?'
पिछले महीने मुंद्रा पोर्ट पर 75 किलो हेरोइन जब्त की गई. वहीं पिछले साल सितंबर में तीन हजार किलो हेरोइन पकड़ी गई थी.


"गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बरामद ड्रग्स. 21 सितंबर को 21 हजार करोड़ रुपये का तीन हजार किलो ड्रग्स पकड़ा गया. 22 मई को पांच सौ करोड़ का 56 किलो ड्रग्स बरामद हुआ. 22 जुलाई को 375 करोड़ रुपये का 75 किलो ड्रग पकड़ा गया. डबल इंजन सरकार में बैठे कौन लोग हैं, जो लगातार ड्रग्स-शराब माफिया को संरक्षण दे रहे हैं? गुजरात के युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है?"
इधर गुजरात सरकार या फिर केंद्र सरकार की तरफ से राहुल गांधी के इस हमले का कोई जवाब नहीं आया है. बीजेपी की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
इंडिया टुडे से जुड़े मनजीत सहगल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने गुजरात ATS ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर मुंद्रा पोर्ट से 75 किलो हेरोइन बरामद की थी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने बताया था कि यूएई से पंजाब में हेरोइन तस्करी के संबंध में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया था.
Mundra Port पर Drugs जब्तरिपोर्ट के अनुसार, हेरोइन को एक कार्डबोर्ड के जरिए बिना सिले कपड़ों के कंटेनर में छुपाकर रखा गया था. इस कंटेनर को यूएई के जेबेल अली बंदरगाह से लोड किया गया था. इस पंजाब के मलेरकोटला एक इंपोर्टर ने बुक किया था. पंजाब के डीजीपी ने कहा था कि हो सकता है कि ये खेप पंजाब के रास्ते कहीं और भेजी जा रही हो.
ये भी पढ़ें- गौतम अडानी के बंदरगाह पर 21 हज़ार करोड़ की हेरोइन पकड़ाने की पूरी कहानी!
इससे पहले DRI ने इस साल मई में मुंद्र पोर्ट से 56 किलो कोकीन जब्त की थी. इसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये बताई गई थी. वहीं, अप्रैल में कच्छ के कांडला पोर्ट से लगभग 206 किलो हेरोइन जब्त की गई थी. वहीं पिछले साल एजेंसी ने मुंद्रा पोर्ट पर दो कंटेनरों से लगभग तीन हजार किलो हेरोइन जब्त की थी. इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 21 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी.
वीडियो- अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर जांच एजेंसियों के महीने भर चले ऑपरेशन में क्या खुलासा हुआ?


















