देवरिया से आगरा पहुंचे थे राहुल, सराफा बाजार में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के उपर माल्यार्पण करने पहुंचे. वहां पर बिजली का खुला तार लटक रहा था. उसी तार पर गलती से राहुल का हाथ पड़. उनको जोरदार करेंट का झटका लगा.

Source- Indian National Congress facebook page
शुक्र है कुछ सीरियस नहीं हुआ. बाद में बाकायदा कार्यक्रम को पूरा किया गया. राहुल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माला चढ़ाई. फिर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा. कहा कि भले ही सातवां वेतन आयोग लग गया है. लेकिन सेना इससे बिलकुल खुश नहीं है. ये भी बोले कि कि मोदी को उद्योगपतियों के बजाय किसान लोग की हेल्प करनी चाहिए.














