The Lallantop

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- कभी इत्ती लड़कियों से बात की है, जवाब कुछ यूं मिला

लोगों ने सबूतों का ढेर लगा दिया.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या कभी इस तरह हजारों लड़कियों से बात की है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 मार्च को तमिलनाडु में थे. यहां चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज फॉर वुमेन में छात्राओं के साथ बातचीत कर रहे थे. बातचीत एकतरफा नहीं थी. राहुल से छात्राएं सवाल कर रही थीं, राहुल जवाब दे रहे थे. पर जैसे ही पहली छात्रा ने राहुल गांधी से सवाल किया तो वो राहुल 'सर' से शुरू हुआ. राहुल ने छात्रा को तुरंत टोका और कहा कि आप मुझे 'सर' के बजाय सिर्फ 'राहुल' कहकर पुकारें. माने राहुल महफिल लूट चुके थे. सवाल-जवाब का दौरा आगे बढ़ा. राहुल गांधी ने बोला -
आपने कितनी बार देखा है कि प्रधानमंत्री इस तरह से 3000 लड़कियों के बीच खड़े हों? कितनी बार आपने उनको इस तरह खड़े देखा है जब किसी को भी कोई भी सवाल पूछने की छूट हो?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने राहुल का ये सवाल फोटो के साथ शेयर किया था. तो इसी पोस्ट पर ही कई लोगों ने इस बात का जवाब दे दिया. कई फोटोज डालीं जिनमें मोदी महिलाओं के बीच खड़े हैं. इन पोस्ट को देख लीजिए - 1 2 3 4 5 6 7

अब ये तो हो गए समर्थकों के जवाब. पीएम को हमने कई रैलियां और संवाद करते देखा है. मगर इस तरह 3000 महिलाओं के बीच ऐसा ओपन सेशन हुआ या नहीं, इसका जवाब तो बीजेपी ही दे सकती है. ऊपर की कुछ फोटोज जरूर महिलाओं के साथ पीएम मोदी को दिखाती हैं. मगर गिनती और सही जवाब तो पार्टी ही दे सकती है. दूसरा सवाल ये कि किसी को भी कुछ भी पूछने की छूट हो तो ये सवाल थोड़ा मुश्किल लगता है. कुछ दिन पहले ही जब मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत पर पुदुचेरी के लोगों से बात कर रहे थे तो एक आदमी ने मिडिल क्लास के लिए कुछ न करने की बात कह दी थी. इसके बाद हर सवाल पर तगड़ी मॉनिटरिंग शुरू हो गई थी. तो ये बीजेपी ही बता सकती है कि मोदी जी कब इस तरह के ओपन सेशन में थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement
Advertisement