The Lallantop
Logo

बंगाल चुनाव: SIR में कटे 12.9 लाख नाम,EC की सप्लीमेंट्री लिस्ट में जुड़े सिर्फ़ 1468

हैरानी की बात यह है कि अब तक सिर्फ़ 1,468 नाम ही वापस जोड़े गए हैं, जबकि सिर्फ़ 1,474 मामलों की ही सुनवाई हुई है. इसका मतलब है कि लाखों वोटर अब भी इंतज़ार कर रहे हैं, और हो सकता है कि कई लोग इस चरण में वोट डालने का मौका ही गंवा दें.

Advertisement

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले, एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है - क्या लाखों लोग वोट डाल भी पाएंगे? SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद 12 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपील की थी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक सिर्फ़ 1,468 नाम ही वापस जोड़े गए हैं, जबकि सिर्फ़ 1,474 मामलों की ही सुनवाई हुई है. इसका मतलब है कि लाखों वोटर अब भी इंतज़ार कर रहे हैं, और हो सकता है कि कई लोग इस चरण में वोट डालने का मौका ही गंवा दें. ट्रिब्यूनल के धीमी गति से काम करने और समय लगभग खत्म होने के कारण, वोटरों के बीच असमंजस और चिंता बढ़ती जा रही है. तो, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में आखिर चल क्या रहा है? और इतने सारे वोटर अब भी क्यों फंसे हुए हैं? क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement