The Lallantop

साल 2017 में उर्वशी-उर्वशी पर भी नोटबंदी और ट्रम्प का असर है

रहमान का गाना सुनकर फिर से नाच उठोगे, इस बार तड़के के साथ आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
90 के दशक में सबसे कूल लड़का वो होता था जिसका नाम विकी मल्होत्रा या ध्रुव कपूर टाइप्स कुछ होता था. अब नाम रखना तो अपने बस में था नहीं तो बारीक लड़का बनने का एक ही तरीका था कि किसी के भी बड्डे में मुकाबला या उर्वसी गाने पर डांस कर लो. भाई कैसेट घिस जाती थी उस गाने से. अब रहमान साब ने एमटीवी के लिए उर्वसी-उर्वसी गाने का अनप्लग्ड वर्ज़न गाया है. पहले ये समझ लेओ कि अनप्लग्ड मतलब ऐसा संगीत जिसमें किसी भी इंस्ट्रुमेंट में बिजली का प्लग न लगाना पड़े. मतलब हार्मोनियम चलेगा मगर की-बोर्ड का इस्तेमाल नहीं होगा. गाने की री-रिकॉर्डिंग के वक्त एक समस्या सबसे बड़ी थी. चित्रहार में बिजली उड़ गई, टेक इट ईज़ी पॉलिसी, जैसी लिरिक्स अब की पीढ़ी के लिए इतिहास की बात बन गई हैं. और बगल सीट पर कोई सयानी हो तो टेक इट ईज़ी पॉलिसी जैसी लाइनों पर भावना आहत हो सकती है. तो फेसबुक पर पुराने चावलों से बात करके कुछ नई लिरिक्स बनाई गई हैं
ट्रंप के जीतने और हिलेरी के हारने पर टेक इट ईज़ी पॉलिसी हज़ार के नोट बेचने पड़ गए तो टेक इट ईज़ी पॉलिसी चैटिंग करते वक्त बैटरी लो हो गई, टेक इट ईज़ी पॉलिसी बिना हेल्मेट जाने पर मामा मिल गया, टेक इट ईज़ी पॉलिसी.
वैसे बता दें कि इस गाने को रहमान ने अभी तमिल में गाया है. हमारी गुज़ारिश है कि जल्द ही वो इसे हिंदी में भी लाए तो हम इसका डबल मज़ा लें. हालांकि संगीत की खूबसूरती ऐसी है कि गाना सीधे दिल में उतर जाता है. खास तौर पर चुटकी बजाने, बीट बॉक्सिंग और सारंगी के सोलो सुनिएगा.

 

ये भी पढ़ें :

जो कंप्यूटर से बांसुरी बजा दे, सो रहमान होए!

इस बार फिर ऑस्कर ला सकते हैं एआर रहमान

Advertisement
Advertisement