The Lallantop

पंजाब में शख्स को अगवा किया, जंगल ले गए और गंडासे से उंगलियां काट दी!

बीजेपी सांसद राजवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर की.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित शख्स: घटना के बाद और पहले (तस्वीर - सोशल मीडिया)

पंजाब के मोहाली (Mohali) से एक विचलित करने वाला वीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो (Viral Video) में कुछ लोग एक शख़्स को पकड़े हुए हैं. वो छूटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे जबरन झुका दिया जाता है. और, आरोपियों में से एक उसका हाथ ज़मीन पर रखता है और एक धारदार हथियार से एक झटके में उसकी उंगलियां काट देता है. आरोपियों ने ही इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो गया है. पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की है और बाक़ी आरोपियों की तलाश कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'बदले के लिए काट की उंगलियां'

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पीड़ित व्यक्ति का नाम हरदीप सिंह है. हरदीप ने बताया कि 8 फरवरी को वो फेज़-1 की सब्ज़ी मंडी के पास बैठा था. दो लोग उसके पास आए. उन्होंने बताया कि वो स्पेशल टास्क फ़ोर्स से हैं और उनके पास हरदीप के ख़िलाफ़ शिकायत आई है. पूछताछ के लिए उसे अपनी गाड़ी की तरफ ले गए. जैसे ही वो गाड़ी तक पहुंचे, पास खड़े एक शख़्स ने उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया. पीटते हुए गाड़ी में बैठाया और बड़माजरा श्मशानघाट के पीछे जंगल में ले गए. उनके पास दातर (धारदार हथियार) और सिक्सर था. इस खौफनाक वीडियो को बीजेपी सांसद राजवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर शेयर किया.

तब तक हरदीप को अंदाज़ा हो गया था, कि मामला क्या है. दरअसल, अगस्त 2022 में बड़माजरा गांव में 26 साल के एक शख़्स की हत्या हुई थी. मृतक का नाम था, बंटी फाइनेंसर. पीड़ित हरदीप ने बताया कि बंटी के भाई गौरी को शक है कि बंटी की हत्या में हरदीप की मिलीभगत है. हत्या के समय तो गौरी जेल में बंद था. और, अब जेल से छूटने के बाद उसने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या का बदला ले रहा है.

Advertisement

हरदीप को जंगल में ले जाकर गौरी ने उसे धमकाया कि अगर वो बंटी के क़ातिलों के नाम नहीं बताएगा, तो वे उसे मार देंगे. हरदीप कुछ नहीं बोला, तो गौरी और उसके साथियों ने उसके बाएं हाथ को ज़मीन पर रखकर पकड़ लिया और धारदार हथियार से दो वार कर दिए. हरदीप की चारों उंगलियां कट गईं. इसके आरोपी कार में बैठकर फ़रार हो गए. पीड़ित हरदीप का मोबाइल भी ले गए. किसी तरह हरदीप ने अपने चचेरे भाई मनिंदर सिंह से बात की और उसे पूरा वाकया बताया. इसके बाद परिवार वाले हरदीप को सिविल अस्पताल ले गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे PGI रेफ़र कर दिया.

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने वीडिया ट्वीट किया और सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP गौरव यादव से तथ्यों की पुष्टि करने की मांग की है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या पंजाब में भिंडरावाले बनने की कोशिश कर रहा है अमृतपाल सिंह?

Advertisement

Advertisement