The Lallantop

पंजाब में 'आप' हार रही है, ये लेटर वायरल हो रहा है

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव हैं यानी झूठ-सच सब बोला जाएगा. वोटर्स को लुभाना है. उन्हें बहकाना है ये ही तो होता है हार बार. जो मुद्दे नहीं बदलते. वही सड़क, बिजली, महंगाई, करप्शन. फिर चुनाव होता है और फिर वही वादे. सिर्फ ये सब इसलिए ही तो होता है क्योंकि चुनाव के दौरान सिर्फ लुभाया जाता है. झूठ परोसा जाता है. इस झूठ का शिकार पंजाब में आम आदमी पार्टी हो गई है. एक लेटर वायरल कर दिया गया है. जिसमें आम आदमी पार्टी को हारने की बात स्वीकार करते हुए बताया है. और इस लेटर में कथित तौर पर पंजाब प्रभारी संजय सिंह के हस्ताक्षर हैं. 'आप' ने इस लेटर को वायरल करने का आरोप कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर लगाया है. लेकिन सच क्या है ये कुछ नहीं कहा जा सकता है. जहां इस लेटर को वायरल करने के पीछे किसी का हाथ हो सकता है, वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ये लेटर सच हो. जिसे सामने आने के बाद फर्जी करार दिया जा रहा हो. इस लेटर को लेकर की गई है शिकायत letter सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस खत को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. ख़त अरविंद केजरीवाल को लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, 'आगामी पंजाब चुनाव को लेकर आए सर्वे हमारे अनुकूल नहीं हैं. आज की स्थिति में कम से कम कांग्रेस 69 सीटों पर कब्ज़ा जमाए बैठी है और 11 और सीटों पर बढ़ रही है. फ़िलहाल हम अकाली दल से तो आगे चल रहे हैं, लेकिन हो सकता है आने वाले दिनों में ये स्थिति भी उलट जाए. इसलिए सुझाव है कि पंजाब में रैलियां कम कर दी जाएं. यहां के स्थानीय नेताओं को आगे कर दिया जाए. ऐसा करने से अगर पंजाब में हम सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो आपका इस परिणाम से फासला बनाया जा सकता है. 2019 की रणनीति के लिए यह बेहद ज़रूरी है.' https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/823897648746766338?ref_src=twsrc%5Etfw आप नेता संजय सिंह ने इस लेटर को लेकर कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है. उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया गया है. संजय सिंह ने ट्वीट किया, 'मेरे नाम से जिसने फर्जी लेटर जारी किया है उनके खिलाफ शिकायत की गई है. https://twitter.com/kumarshashwat97/status/823836654251053057 AAP ने अपने बयान में कहा है कि लेटर झूठा है. पंजाब के मासूम वोटरों को भ्रमित करने के लिए यह विपक्षियों की करतूत हो सकती है. चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में पार्टी ने मांग की है कि डीजीपी पंजाब से इस मामले की जांच कराई जाए और दोषी पर आपराधिक मामला चलाया जाए.
 

ये भी पढ़ें

अमृतसर से बीजेपी ने उस नेता को मैदान में उतारा है, जिससे सिद्धू बहुत चिढ़ते थे

अकाली दल की बीबी जागीर कौर जिन्हें बेटी की मौत के बाद सजा हुई

Advertisement
Advertisement