The Lallantop

अर्शी खान ने कहा, पुणे पुलिस सेक्स करना चाहती थी

शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही हैं अर्शी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पुणे पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सफाई देने के लिए बुलाई गई थीं. पुणे में तीन दिन पहले मॉडल अर्शी खान को सेक्स रैकेट से पुणे पुलिस ने छुड़ाया था. जिसके बाद अर्शी को महिला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया था. एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के हिसाब से अर्शी खान के मुताबिक वो पुणे के एक फाइव स्टार होटल अरोरा टावर्स में दोस्तों से मिलने आयी थी. और खुद के ही नाम से उन्होंने वहां कमरा भी बुक किया था. अर्शी खान की दोस्त और उनका PR देखने वाली फ्ल्यंन रेमेडिओस के हिसाब से जिन पुलिस वालों ने अरोरा टावर्स के कमरे की तलाशी करने को रेड की थी, उन पुलिस वालों ने पहले अर्शी खान से पैसे मांगे. और जब अर्शी खान ने पैसे देने से इनकार किया, तो पुलिस वालों ने अर्शी खान को उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डाला. अर्शी ने इनकार किया तो उनको रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया. पुणे के ही एक न्यूजपेपर ने बताया कि अर्शी खान को बद्तमीजी और गालियां सहनी पड़ी. अर्शी खान की दोस्त ने ये आरोप लगाया है. अर्शी की दोस्त का कहना है कि अर्शी के साथ रेस्क्यू सेंटर के कर्मचारियों ने जबरदस्ती की और अर्शी से पैसे और मोबाइल भी छीनने की कोशिश की. पर पुणे के DCP क्राइम PR पाटिल ने इन आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि ऐसी कोई भी चूक नहीं हुई है. अर्शी का अफेयर शाहिद अफरीदी के साथ बड़ा चर्चा में रहा था. दोनों के दुबई में हॉलीडे मनाने की भी खबरें आई थीं. अर्शी सोशल मीडिया उस तरह की तस्वीरें और वीडियो डालने के लिए भी फेमस हैं, जिनके लिए पूनम पांडेय फेमस रही हैं. 24 अक्टूबर को पुणे क्राइम ब्रांच के पास से मिली जानकारी के हिसाब से कृष्णा नाम का एजेंट कुछ लड़कियों के साथ सेक्स स्कैंडल चलाता था. पुलिस ने इसके पास एक फेक ग्राहक भेजा और रंगे हाथ 16 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. कमरे में अर्शी खान मौजूद थीं. इस तरह से पुलिस ने सारे के सारे सबूत जुटा रखे हैं. वाट्सएप मैसेज भी इसमें हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग भी. जिसमें अर्शी धमकी भी दे रही थीं. पुलिस ने बताया कि अर्शी खान को उनके मैनेजर, एडवोकेट और रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत करवा दी गयी थी. अर्शी खान ने महिला पुलिस को ये कहकर धमकी दी कि वो मीडिया से कहेंगी कि पुलिस पैसे मांग रही है. अर्शी खान के नाम से दो आधार कार्ड्स, दो पैन कार्ड्स और एक लाइसेंस मिला है. जिस पर बर्थडेट अलग-अलग है. एक कार्ड पर 86 में जन्म हुआ है तो दूसरे कार्ड के मुताबिक Arshi Khan का जन्म 93 में हुआ है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है.
ये भी पढ़ें -

बैन लगा है, और नसीर साब की फिल्म पाक में रिलीज़ होने वाली है

फांसी, गोली की मौत आसान होती है, इसलिए यतीन्द्रनाथ ने भूख से मरना चुना

मैं 'ऐ दिल है मुश्किल' देखने नहीं जाऊंगी

वो आदमी जिसने 'चाय वाला' बनने के लिए 30 लाख की नौकरी छोड़ दी

इरफ़ान पठान : जिसके जैसा पठान समूचे पाकिस्तान में नहीं था

पाकिस्तानी टीम एक काले इल्म के माहिर को अपने साथ रखती थी

आपको नहीं खरीदने चाहिए चाईनीज पटाखे, वजह कुछ और है

Advertisement
Advertisement