The Lallantop

बाइक को छोड़ आखिरी सफर पर निकली टॉप वूमेन बाइकर

वीनू पालीवाल ने बाइक चलाने की खातिर पति को दिया था तलाक. रोड एक्सीडेंट में हुई मौत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
44 साल की वो औरत अपनी बाइक को 'स्वीट हार्ट' कहती थी. अपनी हार्ले डेविडसन पर वो बिंदास पूरे इंडिया में घूमती थी. लेकिन मंगलवार को ये टॉप वूमेन बाइकर वीनू पालीवाल दुनिया छोड़ कर जा चुकी है. वीनू पालीवाल की मध्यप्रदेश के विदिशा में बाइक फिसलने के बाद हुए रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. वीनू की बाइक ग्यारसपुर के पास रोड पर फिसली. हादसे के वक्त दूसरी बाइक पर उनके दोस्त दीपेश भी थे. दीपेश वीनू को अस्पताल ले गए. डॉक्टर्स ने इंजेक्शन दिया. लेकिन वीनू की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने वीनू को मृत घोषित कर दिया. 16 दिन से बाइक से सफर कर रही वीनू अपने आखिरी सफर पर निकल गईं. veenu paliwal जयपुर की रहने वाली वीनू अपने बाइक सफर को लेकर एक फिल्म भी बनाने वाली थीं. वीणु अपने ट्रिप्स के दौरान की तस्वीरें फेसबुक पर डालती रहती थीं. फेसबुक पर उनका आखिरी अपडेट 10 अप्रैल का है. वीनू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे रोड ट्रिप पर एक बार इंडोनेशिया की राजधानी बाली के सफर पर जाना है.' कहां-कहां घूमी थीं वीनू वीनू की मौत अपने लेटेस्ट टूर के 16वें दिन हुई. जब वो बंगाल के दुर्गापुर से लखनऊ की तरफ बढ़ रही थीं. हैदराबाद, नागपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर होते हुए, कटक, कोलकाता और धनबाद से भी इनके बाइक का सफ़र गुज़र चुका था. इनका यह सफ़र 21 दिनों का होना था. लेकिन, बदकिस्मती से यह सफर अपने आखरी दौर में पहुंच कर अधूरा रह गया. veenu paliwal कौन थीं वीनू ? वीनू जयपुर की रहने वाली थीं. जयपुर के डून्स हार्ले डेविडसन ग्रुप की एक मात्र महिला राइडर थीं. स्कूल के दिनों में उन्होंने अपने दोस्त से मांगकर बाइक चलाना सीखा था. धीरे धीरे ये शौक प्रोफेशन में बदल गया. शादी बाद बाइक चलाने की पति ने इजाजत नहीं दी तो वीनू ने अपने पति को तलाक दे दिया था. वीनू के दो बच्चे भी हैं. वीणु ने एक बार कहा था कि वो बाइक चलाकर औरतों के सामने मिसाल पैदा करना चाहती थीं. देखिए वीनू पालीवाल का वीडियो.... https://youtu.be/4l820Hq88LQ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement