डियर डॉनल्ड, चाहे जहां जो कहना लेकिन प्रियंका के सामने चुप रहना
प्रियंका चोपड़ा को टाइम मैगजीन ने दुनिया के टॉप 100 पावरफुल लोगों की लिस्ट में रखा. डॉनल्ड भी हैं इसमें. डॉनल्ड के बयान पर प्रियंका ने कर्रा जवाब दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
डॉनल्ड ट्रंप ने इंडियन कॉल सेंटर वर्कर्स के बारे में कुछ बोला. सच्ची में बेइज्जती करने वाला था. ये वीडियो देख लो. हम वहीं से सेट किए हैं जहां से देखना है. अगर न शुरू हो तो 22 मिनट पर ले जाकर देख लेना. https://youtu.be/Jig9IYrFrls?t=1312 तो साहब डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका में प्रेसिडेंट बनने की तैयारी में हैं. वो अपनी स्पीच में इंडियन कॉल सेंटर का जिक्र ले आए. वो अमेरिका वालों को बता रहे थे. कि आप किसी कालसेंटर पर फोन करो. अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए. उससे पूछो कि आप कहां से हो.वो कहेगा इंडिया से. कहिने का मतलब समझो. अंदर की बात. वो कह रहे हैं कि अमेरिकियों की जॉब्स पर इंडियन्स ने कब्जा कर रखा है. अगर हम जीते तो इंडिया से अपनी जॉब्स वापस लेंगे. ऐसा पहले भी वो इशारा कर चुके हैं. इसके पहले वो बोले थे अमेरिका मुस्लिमों की एंट्री पर बैन लगना चाहिए. भयंकर बमचक हुई थी इस बयान पर. इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस पर ट्रंप को जवाब दिया है. वो जवाब नहीं कंटाप कहो उसको. अगर ट्रंप को महसूस हो. प्रियंका अभी क्वांटिको की स्टार बन गई हैं. ये अमेरिका की टीवी सीरीज है. जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर बेस्ड है. टाअम मैगजीन ने उनको दुनिया के टॉप 100 पावरफुल लोगों की लिस्ट में शामिल किया है. वहीं पर उन्होंने ट्रंप के बयान को काउंटर करते हुए कहा "मेरा मानना है कि आप किसी पर बैन नहीं लगा सकते. किसी के बारे में आम राय बना लेना घटिया काम है. आदिम सोच है. टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई इतनी कॉम्प्लेक्स है कि उसका कोई एक चेहरा नहीं बना सकते आप." और सुनो. जहां ये स्पीच चल रही थी वहां डॉनल्ड ट्रंप मौजूद थे. मेक अमेरिका ग्रेट अगेन बोलने के लिए. डॉनल्ड ट्रंप की नंगी पुंगी पेंटिंग 9 करोड़ में बिकाऊ है! भूमिरीका-2: अमेरिका में हिंदुओं के कमल पर सवार ट्रंप
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















.webp?width=120)


.webp?width=120)

