प्रियंका चोपड़ा.
कॉमेडियन चेल्सिया हैंडलर अमेरिका में ही रहती हैं लेकिन भूल गईं कि अंग्रेजी की प्रसिद्ध प्रतियोगिता 'नेशनल स्पेलिंग बी' को इस साल उनके वहां जीतने वाले निहार जंगा और जयराम हठवार भारत मूल के हैं. पिछले साल जीते गोकुल वेंकटाचलम और वन्या शिवशंकर भी. उससे पिछले साल जीते बच्चे भी. और उससे पिछले साल भी. सिलसिला यूं ही रहा है. और कभी कभार, गोरे अमेरिकियों के भी लक लगे. लेकिन चेल्सिया ये भूल गईं. प्रियंका चोपड़ा जो अमेरिका में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' कर रही हैं. काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं. बहुत सारे बड़े चैट शोज़ में वे जा चुकी हैं. इस बार वे चेल्सिया हैंडलर्स टॉक शो पर आईं. टीवी व फिल्म एक्टर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर चेल्सिया से उनकी कई बातें हुईं. इस दौरान उन्होंने किसी को अहसास नहीं होने दिया कि वे बाहरी हैं और सिर्फ एक-डेढ़ साल से ही अमेरिका में एक्टिव हुई हैं.

उन्होंने बताया कि वे जब 12-13 साल की थीं तब अमेरिका में अपनी रिश्तेदार के यहां रहने आई थीं. चेल्सिया ने फिर वो सवाल किया जो नहीं भी करतीं तो चलता था.
उन्होंने पूछा कि क्या तुमको अमेरिका आने से पहले भी अंग्रेजी आती थी? प्रियंका ने इसे किसी भी अन्य सवाल की तरह लिया लेकिन वहां बैठे तमाम लोगों का ज्ञानवर्धन भी कर दिया. वे बोलीं:
हां मुझे तब इंग्लिश आती थी. आप लोगों को एक और फैक्ट बता देती हूं. भारत के शायद 10 फीसदी लोग अंग्रेजी बोलते हैं जो कि 1.3 मिलियन (उनके कहने का मतलब था 130 मिलियन यानी 13 करोड़) लोग हुए जो कि ज्यादातर मुल्कों की जनसंख्या से भी ज्यादा है. तो जब आप (चेल्सिया) भारत जाएंगी तो ज्यादातर ऐसे ही लोगों से मिलेंगी जो अंग्रेजी बोलते हैं.
चेल्सिया का इरादा गलत नहीं था लेकिन दुनिया वाले भारत के लोगों से ऐसे भोले-भाले सवाल पूछने कब बंद करेंगे वो भी तब जब गोकुल, वन्या, जयराम, निहार जैसे बच्चे उन्हें पहले ही अवाक कर चुके हैं.
शो का पूरा वीडियो यहां देखें:
https://www.youtube.com/watch?v=Gd5k5PEOyVI