The Lallantop

पृथ्वी शॉ पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस का बयान सुन सपना गिल को धक्का लग जाएगा!

पुलिस ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो आरोप लगाए हैं, वो सभी झूठे हैं. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है.

Advertisement
post-main-image
पृथ्वी शॉ को मिली राहत. (फोटो: PTI/Twitter)

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बड़ी राहत मिली है. सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल (Sapna Gill) की तरफ से लगाए गए मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस ने कहा है कि क्रिकेटर के ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ीं विद्या की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो आरोप लगाए हैं, वो सभी झूठे हैं. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट भी सौंपी है. इधर, पुलिस की तरफ से रिपोर्ट सौंपने के बाद सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें विवाद की वीडियो फुटेज पेश करने की अनुमति दी जाए, इस वीडियो को गिल के दोस्त ने अपने फोन पर रिकॉर्ड किया था. अदालत ने पुलिस को पूरी घटना की फुटेज सौंपने को कहा है और मामले की सुनवाई को 28 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

दरअसल, इसी साल 15 फरवरी को पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ सांताक्रूज के एक होटल में डिनर के लिए गए थे. इसी दौरान सेल्फी को लेकर उनकी सपना गिल के दोस्तों से कहासुनी हुई थी. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद सपना गिल ने क्रिकेटर के ऊपर छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

Advertisement

पुलिस की जांच में क्या हुआ?

पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि पब के CCTV फुटेज की जांच से पता चलता है कि सपना और उनके दोस्त शोभित ठाकुर नशे में थे और डांस कर रहे थे. जब पृथ्वी वहां पहुंचे तो शोभित अपने मोबाइल से क्रिकेटर की रिकॉर्डिंग करना चाहते थे. लेकिन शॉ ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने और फुटेज देखने पर पाया कि किसी ने भी सपना को गलत तरीके से नहीं छुआ.

साथ ही पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घटनास्थल के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर के CCTV फुटेज की भी जांच की. इन वीडियो को देखकर पता चला कि सपना गिल अपने हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा कर रही थीं. सपना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रिकेटर की कार का शीशा भी तोड़ा था. CISF अधिकारियों की तरफ से भी पुलिस को बताया गया कि जैसा सपना गिल ने दावा किया है, वैसी कोई घटना नहीं हुई है.

Advertisement

बताते चलें कि 15 फरवरी को हुई घटना के बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों की ओर से सपना गिल और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, सपना गिल को 20 फरवरी को जमानत मिल गई. जिसके बाद सपना गिल ने क्रिकेटर और उनके दोस्त आशीष यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उन्होंने पृथ्वी और उनके दोस्त पर छेड़छाड़, झगड़े के लिए उकसाने और मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए थे.

वीडियो: लॉरेंस बिश्नोई जेल से जो कांड कर रहा है उस पर NIA ने बड़ा खुलासा किया है

Advertisement