The Lallantop

नरेंद्र मोदी दिल्ली में गांववालों के लिए बोले हैं, पढ़ लो क्या बोले हैं

महाराष्ट्र के छोटे से शहर हिंगोली में पैदा हुए नानाजी देशमुख के जन्मदिन के मौके पर.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में नानाजी देशमुख के जन्मदिन आयोजन में भाषण देते पीएम नरेंद्र मोदी

सोशल एक्टिविस्ट और पद्म विभूषण नानाजी देशमुख के 101वें जन्मदिन पर दिल्ली में हो रहे आयोजन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देश को गरीबी-मुक्त बनाने की बात कही. नानाजी देशमुख 11 अक्टूबर 1916 को पैदा हुए थे और इस दिन जयप्रकाश नारायण का भी जन्मदिन होता है. पढ़िए नरेंद्र मोदी ने इस इवेंट में और क्या-क्या बातें कहीं-

Advertisement

#. ग्रामीण इलाकों में 356 रुपए प्रति माह कमाने वाले लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और शहर में हर महीने 538 रुपए कमाने वाले लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं.

#. आज गांव के लोग भी शहर जैसा जीवन चाहते हैं. गांवों में शहर जितनी बिजली होनी चाहिए. हम 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे.

   
#. विकास के लिए सिर्फ योजनाएं लाना काफी नहीं हैं. उन्हें समय-सीमा के भीतर खत्म किया जाना चाहिए. हमारा एफर्ट सिर्फ आउटपुट के लिए नहीं, बल्कि आउटकम के लिए होना चाहिए.   #. 2022 में जब आजादी के 75 साल पूरे होंगे, तब विकास की गति इतनी तेज होगी कि जिन ग्रामीणों ने 70 साल से सपने संजोए हैं, उनकी ज़िंदगी में बदलाव होगा.   #. हर गांववाले को खुद संकल्प लेना होगा कि वो अपने गांव के लिए कुछ करेगा. हमारा काम पांच साल में सिर्फ एक बार बटन दबाना नहीं है. हमें भी मेहनत करनी होगी.
 

#. दिवाली के दिये कुम्हार से खरीदें, गांवों में मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन दें.

#. महिलाओं को शौचालय बनाकर देना सबसे बड़ा तोहफा है. मैंने देखा है कि जहां शौचालय बने हैं, वहां उन पर इज्ज़तघर लिखा है.

#. जहां पर तयशुदा सीमा में शौचालय बना लिए गए हैं, मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

#. 70 सालों से गांवों में बिजली नहीं थी. हमने 18 हज़ार गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा किया था और 15 हज़ार गांवों तक हम बिजली पहुंचा भी चुके हैं.

#. गंदगी ग्रामीण जीवन का हिस्सा बन गई है. हमें गांवों से गंदगी हटानी होगी.


ये भी पढ़ें:

आप 15 लाख के चक्कर में पड़े हैं, यहां मोदीजी ने 50 लाख का इंतजाम कर दिया

Advertisement
Advertisement