प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर रैली के दौरान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. नोटबंदी के बाद पीएम मोदी की पूर्वांचल में ये दूसरी परिवर्तन रैली है. रैली की शुरुआत में भीड़ देखकर मोदी ने कहा कि इतनी भीड़ तो तब नहीं आई थी, जब उन्होंने काशी से चुनाव लड़ा था. कुशीनगर में मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार दलित, किसान, शोषित और गरीबों के साथ है. जनता का कष्ट उनका कष्ट है. जनता ने उन्हें इतना दिया है कि अब वो कर्ज चुकाने आए हैं. आम जनता की दिक्कतें दूर करना उनकी जिम्मेदारी है. https://twitter.com/ANINewsUP/status/802797398166601729?ref_src=twsrc%5Etfw
कुशीनगर रैली में प्रधानमंत्री की खास बातें:
# पहले किसान यूरिया के लिए रातभर कतार में रहता था. अब उसे कहीं लाइन नहीं लगानी पड़ती है. # किसान के लिए देश में किसी को पीड़ा नहीं होती थी. यूरिया उनके बजाय केमिकल कारखानों को दे दिया जाता था. # हमने यूरिया की नीम कोटिंग करनी शुरू कर दी, जिससे वो केमिकल कारखानों के लिए बेकार हो गया. # अब 100 ग्राम यूरिया भी केमिकल कारखाने में नहीं जाता है, बल्कि किसानों के खेत में जाता है. इससे चोरी, बेइमानी और कालाबाजारी बंद हुई. # पिछली सरकारों को सिर्फ कारखानों की चिंता थी, लेकिन किसानों की नहीं. हमनें किसानों पर ध्यान दिया. # हमने खाद कारखानों को दोबारा खोला. हमने किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड बनवाए, जिससे उसके खेत की मिट्टी के बारे में पता लगाया जा सके और पैदावार बेहतर हो सके. # उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की तैयारी करे. # भ्रष्टाचार और कालेधन ने देश को बर्बाद किया है. इस पर रोक लगाने के लिए हमने नोटबंदी लागू की. # इस फैसले से बड़े को बड़ी तकलीफ होगी. छोटे को छोटी तकलीफ होगी. # नोटबंदी लागू करना आसान नहीं है. 50 दिन का समय दीजिए. https://twitter.com/narendramodi/status/802855241842499590
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है