न जाने उनकी रूहों में कौन सी कील गाड़ दी जाती है, जो वो एक बच्चे के साथ सेक्स करने पर आमाद हो जाते हैं. किसी की हवस इतनी कैसे बढ़ जाती है कि उसे पता ही नहीं चलता कि उसकी हथेलियों और लिंग के नीचे एक बच्चे का शरीर है. एक बच्चा जो जिंदगीभर इससे उबर नहीं पाएगा और वो उसके ऊपर अपनी खौलती गर्मी निकालते जाते हैं... निकालते जाते हैं... निकालते जाते हैं.
रेप की इससे दुखद तस्वीर आजतक नहीं देखी
जिन नन्हे हाथों को चिड़िया, पेड़ और बादल बनाने चाहिए वो बना रहे थे अपने साथ हुए रेप की तस्वीर.

फिर एक ऐसी ही खबर आई है. ब्राजील के मॉन्टे कार्लो से, जहां 54 साल के प्रीस्ट जायो डा सिल्वा ने अपने पास पढ़ने आने वाली पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया. वो बच्ची वहां की लोकल चर्च में इंग्लिश पढ़ने जाती थी और वहीं उसके साथ ये किया गया.
ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं, ये खुद उसी बच्ची ने बनाई हैं, जिनकी वजह से ये पता चल पाया कि उसके साथ क्या किया जा रहा था. उसके पैरंट्स को सबसे पहले तब शक हुआ, जब बच्ची ने अचानक क्लास जाने से मना कर दिया. वो कहने लगी कि वो उस चर्च में कभी नहीं जाना चाहती. इसके बाद पैरंट्स उसे साइकोलॉजिस्ट के पास ले गए, ताकि अब्यूज के कुछ निशान मिल सकें.

साइकोलॉजिस्ट के पास उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची कितने सदमे और डर में थी. जब पैरंट्स ने उसका पर्सनल सामान खंगाला तो उन्हें इस तरह की पांच ड्रॉइंग्स मिलीं. किसी में एक आदमी उसके साथ जबर्दस्ती कर रहा था तो किसी में एक आदमी अपना इरेक्टेड पीनस लिए उसके सामने खड़ा है. जब वो बच्ची कागज पर इतना बना पा रही है तो सोचिए उसने क्या-क्या देखा और झेला होगा.
सख्ती किए जाने पर प्रीस्ट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और अब वो पुलिस कस्टडी में है.














