The Lallantop

31 मार्च को बहुमत साबित करें हरीश रावत: HC

नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश, उत्तराखंड असेंबली में हो फ्लोर टेस्ट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अरुणाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी प्रेसिडेंट रूल लग गया है. अब कांग्रेस ने गुस्साकर कोर्ट कचहरी कर दिया है. बागी विधायकों ने भी केस कर दिया है. नैनीताल हाईकोर्ट में केस चल रहा है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को ऑर्डर दिया कि 31 मार्च को उत्तराखंड असेंबली में फ्लोर टेस्ट होगा. https://twitter.com/PTI_News/status/714741260716736512 https://twitter.com/PTI_News/status/714741591173427201 लेकिन इन सबसे इतर वकील एमएल शर्मा ने मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. सुप्रीम कोर्ट विधायकों की खरीद फरोख्त और उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल को लेकर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. इससे पहले 27 मार्च को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने रविवार सुबह ही आर्टिकल 356 का इस्तेमाल करते हुए उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने का ऐलान किया. https://twitter.com/PTI_News/status/714010552863883264 उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल लगने पर हरीश रावत ने कहा, 'मोदी ने जनता के सपनों का खून किया. केंद्र ने गर्वनर को दिल्ली बुलाकर धमकाया. उत्तराखंड के साथ धोखा हुआ है. '   https://twitter.com/PTI_News/status/714009960858853376 क्या, कब और कैसे? उत्तराखंड में प्रेसिडेंट रूल शनिवार देर रात को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद लगाया गया है. इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की.  फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने मीटिंग के बाद प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी को हालात के बारे में बताया, और गवर्नर की रिपोर्ट सौंपी. अरुण जेटली ने इससे पहले उत्तराखंड के राजनीतिक संकट को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया. उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के बागी 9 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था. https://twitter.com/PTI_News/status/714011055723130881 हरीश रावत का स्टिंग मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायक बागी हुए, सो हुए ही. लेकिन साढ़े साती कुछ यूं चढ़ी कि हरीश रावत का एक कथित स्टिंग भी सामने आ गया. स्टिंग में हरीश रावत को कथित तौर पर बागी विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए सौदेबाजी करने हुए देखा गया. हालांकि हरीश रावत ने स्टिंग को फर्जी बताया था. लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट के हिसाब से स्टिंग सही था. सियासी गुणा-भाग समझाना उत्तराखंड का? 70 सीटें हैं राज्य में. 36 कांग्रेस की. बीजेपी के पास 28. कांग्रेस के 36 में 9 चले गए. 27 बचे. टेक्निकली 67 जने विधानसभा में थे. कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को जोड़कर बीजेपी के टोटल हुए 35.  बस इसी बात से कांग्रेस की उत्तराखंड वाली सत्ता की वाट लग गई है. बागियों के नाम प्लीज? पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा डॉ. हरक सिंह रावत कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अमृता रावत सुबोध उनियाल उमेश शर्मा शैला रावत प्रदीप बत्रा शैलेंद्र मोहन सिंघल

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement