The Lallantop

IAS बनने वाले प्रदीप के पापा पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल भरते हैं

प्रदीप के मम्मी पापा ने प्रदीप की पढ़ाई के लिए बेच दिया था अपना घर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शुक्रवार को UPSC के रिजल्ट आ गए. बहुत सारे लोगों की सक्सेस स्टोरी शेयर हो रही है. IAS, IPS और IFS जैसे पदों के लिए टोटल 759 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान हुआ है. इन्हीं में से एक नाम है प्रदीप सिंह. उम्र है 22 साल. इंदौर के रहने वाले प्रदीप सिंह ने 93 रैंक हासिल की है. वो 2017 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं.
रैंक 93 आई है प्रदीप की
रैंक 93 आई है प्रदीप की

ये तो हो गई जनरल नॉलेज. लेकिन प्रदीप के लिए ये सफलता हासिल करना आसान नहीं था. काफी संघर्षों के बाद ये खुशी मिली है. उनके पापा मनोज सिंह पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में पेट्रोल भरते हैं. एबीपी न्यूज़ ने प्रदीप से बात की तो पता चला कि प्रदीप के पास दिल्ली आकर पढ़ाई करने के पैसे नहीं थे. उनके मम्मी पापा ने अपना घर बेच दिया. खुद किराए के कमरे में अब भी रहते हैं. बेटे को पढ़ाने के लिए सब कुर्बान कर दिया. प्रदीप का सपना है कि वो अपनी सफलता से मम्मी पापा के संघर्ष कम कर सकें.
मां के साथ प्रदीप
मां के साथ प्रदीप

प्रदीप ने बताया कि जब वो UPSC का एग्जाम दे रहे थे तो उनकी मम्मी की तबीयत खराब हो गई थी. लेकिन प्रदीप के एग्जाम पर इसका असर न पड़े इसलिए उनके पापा ने ये खबर उन तक नहीं पहुंचाई. प्रदीप ने बीकॉम की पढ़ाई कर रखी है. आगे जाकर मेडिकल लाइन में काम करना चाहते हैं. प्रदीप को हमारी तरफ से ढेर सारी बधाई.


Advertisement
Advertisement