The Lallantop

चलो बुलावा आया है... वाले भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

भजनों का वो सरताज, जो घर-घर में गूंजता है

Advertisement
post-main-image
मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का दिल्ली में 80 साल की उम्र में निधन हो गया. (फोटो-नरेंद्र चंचल के फेसबुक पेज से)
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... जैसे फिल्मी गीत और भजनों को गाने के अलहदा अंदाज के लिए मशहूर हुए नरेंद्र चंचल (Narendra chanchal) अब इस दुनिया में नहीं रहे. भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दम तोड़ दिया. दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली. नरेंद्र चंचल पिछले लंबे समय से बीमार थे. उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था. प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए थे. अमृतसर की नमक मंडी की गली कुत्तेयां वाली में उनका पैतृक घर है. उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया. ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. नरेंद्र को पहचान मिली फिल्म 'अवतार' फिल्म में गाए माता के भजन 'चलो बुलावा आया है' से जिसने रातों रात उन्हें मशहूर बना दिया. पीएम मोदी ने जताया दुख भजन सिंगर नरेंद्र चंचल के निधन की खबर पर देश भर में लोग दुख जाहिर कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके उनकी मृत्यु पर दुख जाहिर किया. उन्होंने ट्वीट किया   भजनों का संसार इनके बिना अधूरा नरेंद्र चंचल बचपन से ही भक्ति के रस से सराबोर रहे. परिवार भी खूब धार्मिक था. बड़े हुए तो खुद भी भजन और आरती गाने लगे. नरेंद्र चंचल जी ने एक किताब भी लिखी- मिडनाइट सिंगर. माने आधी रात का गायक. जगरातों में इन्होंने खूब गाया है. इसलिए ये नाम चुना. हर साल ‘हैप्पी न्यू इयर’ पर जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के साथ कटरा में उनका एक प्रोग्राम होता था. चाहें उनका शेड्यूल कितना भी बिजी हो लेकिन उनके कैलेंडर में इसकी परमानेंट एंट्री रहती है. नरेंद्र चंचल ने पिछले साल कोरोना पर भजन बना दिया था. इस भजन को कित्थो आया कोरोना  के नाम से उन्होंने खुद गाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement