ये वाला मामला गाजियाबाद का है. एक पुलिस वाले का. नाम है हिमांशु शर्मा. भाईसाहब को बच्चा एकदम शुभ समय में चाहिए था. तो एक पंडित से कॉन्टैक्ट किया, यहीं गोविंदपुरम इलाके के एक मंदिर में. पंडित ने सोच-विचार के टाइम बता दिया. और वो अपनी पत्नी को लेकर पहुंच गए डॉक्टर के पास. सिजेरियन ऑपरेशन करवा दिया. बच्चा हो गया. बड़े खुश थे. सोच रहे होंगे, अब तो बच्चा विराट कोहली या रणबीर कपूर ही बनेगा. मगर इस बीच उन्हें कहीं से खबर मिली कि बच्चा मूल नक्षत्र में पैदा हो गया है. बताया जा रहा है कि ऐसा सुनने में गलतफहमी होने के कारण हुआ. माने पंडित ने समय बताया कुछ और हिमांशु ने सुना कुछ और.

सिजेरियन के मामलों में ज्यादातर ज्योतिषों की सलाह पर होते हैं.
पुलिस वाला बौरा गया. आरोप है कि वो तुरंत दल-बल और लाठी-डंडा लेकर पहुंच गया पुजारी के पास. मंदिर में तोड़फोड़ होने लगी. पंडित को पीट दिया. घटना 14 जनवरी की है. सीसीटीवी में भी ये हरकत कैद हो गई है. घटना के बाद पीड़ित पुजारी और लोगों ने मंदिर को बंद कर दिया. साथ ही घटना की लिखित शिकायत कविनगर पुलिस से की. एसएसपी ने मंदिर से जुड़े लोगों को सही जांच और सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

बच्चे के लिए अच्छा नहीं है ये अंधविश्वास.(सांकेतिक फोटो)
हर पांच में से एक सिजेरियन में होता है यही 'शुभ मुहूर्त'
ऊपर बताया गया मामला कोई अनोखा नहीं है. देश में हर 5 ऐच्छिक सिजेरियन ऑपरेशन में 1 ऐसे ही किसी ना किसी ज्योतिष या पंडित की सलाह के कारण ही होता है. जबकि ये बच्चे से लेकर मां के लिए बेहद खतरनाक है. साफ है कि जो समय डॉक्टर को तय करना चाहिए, वो ज्योतिष तय कर रहे हैं, तो खतरा तो होगा ही. मगर कुछ लोगों को इन शुभ मुहूर्त की इतनी चुल्ल होती है कि वो इस बात से भी नहीं डरते कि ये कदम उनके बच्चे को खत्म कर सकता है. अगले बच्चे के होने पर दिक्कत पैदा कर सकता है. अंधविश्वास का ये खेल हर हाल में खत्म हो जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इतना टोल लेंगे, इतना टोल लेंगे कि...
...जब ओ.पी. के गानों को अश्लील मानते हुए ऑल इंडिया रेडियो ने कर दिया बैन!
ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैं
दुनिया की सबसे ज्यादा बाल वाली लड़की ने पहली बार अपना चेहरा देखा
कौन है वो युवा साध्वी, 21 की उम्र में जिसके लाखों भक्त हैं?
लल्लनटॉप वीडियो देखें-










