मिड-डे ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा कि जहां अनीता रहती हैं, वहां लोगों के आने-जाने पर बिलकुल रोक है. बावजूद इसके कई लोग अनीता के घर जाने के लिए उस सोसाइटी में आते, जिससे सोसाइटी वालों पर कोरोना का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने ये बात अनीता और सोसाइटी के सामने रखी भी. लेकिन उससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा क्योंकि सोमवार को फिर से लोग अनीता के घर आने शुरू हो गए. थक-हारकर सोसाइटी वालों को पुलिस बुलानी पड़ी.

लॉकडाउन से पहले तक अनीता कलर्स चैनल पर आने वाले शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर ढिल्लौं का किरदार निभाती हैं.
इस बारे में मिड-डे से हुई बातचीत में अनीता ने अपना पक्ष रखते हुए बताया-
''मेरे पति एक डॉक्टर हैं. मेडिकल एमरजेंसी के लिए उनके एक दोस्त हमारे यहां आए हुए थे. उनकी देखभाल करने के लिए उनकी पत्नी भी साथ आई थीं. मानवता के नाते मेरे पति उन्हें मना नहीं कर सकते थे. इसकी जांच के लिए पुलिस भी आई थी. उन्हें हमने पूरा मामला समझाया कि हमारे खिलाफ फर्जी कंप्लेंट की गई है. इसके बाद वो लोग तुरंग माफी मांगकर चले गए. मैं इतनी बेवकूफ नहीं हो सकती कि ऐसे समय में पार्टी करूं.''पुलिसवालों के जाते ही अनीता अपने बिल्डिंग के गार्ड के साथ भिड़ गईं. वो पूछ रही थीं कि उनके खिलाफ कंप्लेंट किसने की. धीरे-धीरे बात बढ़कर बहस में तब्दील हो गई और चिक्खम-चिल्ली मचने लगी. खैर, फिलहाल अनीता टीवी पर आने वाले शो 'छोटी सरदारनी' में नज़र आती हैं. इसके अलावा वो अनिल कपूर के पॉपुलर टीवी शो '24' में भी ज़रूरी किरदार निभाती हैं. अपने फिल्म करियर में उन्होंने 'प्रेम गीत', 'नौकर बीवी का', 'जीत हमारी', 'मास्टरजी' समेत 30 से ज़्यादा फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.
वीडियो देखें: रंगोली चंदेल का ट्विटर सस्पेंड होने के बाद कंगना और फराह खान की बहस हो गई










