पानी मांग रहे थे किसान, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा के मारा
कर्नाटक का मामला है. वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस निर्दयी होकर मार रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कर्नाटक में कुछ दिन पहले गरीब किसान साफ पीने के पानी के लिए प्रोटेस्ट कर रहे थे. वो भी शांति से. पुलिस ने उन सब को घर से निकाल-निकाल कर बहुत बुरी से पीटा है. औरतों को भी नहीं छोड़ा है. घटना का एक वीडियो है. उसमें पुलिस उन गरीबों को घेर-घेर के मारते दिख रही है. जैसे प्लेयर फील्डिंग लगा के मारते हैं. एक-एक कर सारे पुलिस वाले डंडा चलाए जा रहे हैं. बहुत ही बेरहमी से वो किसानों को पीट रहे हैं. ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. ये वीडियो 9 हजार बार शेयर हुआ है. आप भी देखिए ये वीडियो.
Advertisement











