गुजरात के पोरबंदर में पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वे दूसरे मुस्लिम युवकों को भारत का राष्ट्रगान गाने और ध्वज को सलामी देने से मना कर रहा था. पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप की जानकारी मिली थी. इसके बाद पोरबंदर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया.
राष्ट्रगान गाने और तिरंगे को सलाम करने से मना करने का आरोप, पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार किया
वॉट्सऐप ग्रुप में दिए गए जवाब का ऑडियो वायरल हुआ था.
.webp?width=360)

शुक्रवार, 11 अगस्त को आरोपी वसीद रज़ा के खिलाफ कीर्तिमंदिर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी भागीरथ सिंह जडेजा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,
“जनवरी 2023 में नगीना मस्जिद के मौलवी से एक वॉट्सऐप ग्रुप में पूछा गया था कि क्या मुसलमानों को तिरंगे को फहराना चाहिए, राष्ट्रगान गाना चाहिए और तिरंगे को सलाम करना चाहिए. मौलवी ने अपने जवाब में कहा था कि मुसलमानों को तिरंगा फहराना चाहिए, पर उसे सलाम नहीं करना चाहिए. राष्ट्रगान गाने वाले सवाल पर मौलवी ने कहा कि इसे नहीं गाना चाहिए. मौलवी के मुताबिक इस इस गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों के वजह से मुसलमानों को इसे नहीं गाना चाहिए.”
रिपोर्ट के मुताबिक, मौलवी बहार-ए-शरीयत नाम के वॉट्सऐप ग्रुप का एडमिन है. इसी ग्रुप में उससे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान पर राय पूछी गई थी. एसपी जडेजा ने बताया कि उसी की एक ऑडियो क्लिप कीर्तिमंदिर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर का आधार बनी.
पुलिस ने आरोपी मौलवी वसीद रजा को देश विरोधी बयान देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है. जांच जारी है.
वहीं, आजतक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पोरबंदर की नगीना मस्जिद में मौलाना वसीद रज़ा द्वारा दिए गए भाषण के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. इस प्रदर्शन के बाद कीर्तिमंदिर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 12 से अधिक लोगों ने मौलाना और उनके अनुयायियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इन लोगों ने मस्जिद के पास अश्लील बातें कीं और बार-बार धमकियां भी दीं. बात आगे बढ़ी तो इन लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई भी कर दी थी.
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था. पहले वो देख लीजिए.
द लल्लनटॉप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इसमें तीन युवा सुसाइड करने जा रहे थे. गुजराती में बात कर रहे इन युवाओं ने बताया था कि उनके साथ जबरदस्ती की जा रही है. उन्हें राष्ट्रगान नहीं गाने दिया जा रहा है.
वीडियो: सोशल मीडिया: नूह हिंसा, गुरूग्राम में आतंक, वायरल वीडियो दिखाकर हिंदू-मुस्लिम पर भड़काऊ बातें

















