The Lallantop

एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंच गया, DGCA ने क्या कहा?

Air India flight Pakistan airspace: एयर इंडिया का एक विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया. फ्लाइट AI479 अटारी के पास इंटरनेशनल बॉर्डर को थोड़ा पार कर गई. मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर DGCA को दी गई. उनका भी बयान आया है.

Advertisement
post-main-image
2 मिनट से भी कम समय के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में चली गई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI479 गो-अराउंड के दौरान दो मिनट से कम समय के लिए गलती से पाकिस्तानी एयरस्पेस में प्रवेश कर गई थी।
  • पक्षी टकराने की घटना के कारण रनवे पर जांच चल रही थी, जिसके चलते DGCA ने फ्लाइट को लैंडिंग से पहले होल्ड करने का निर्देश दिया था, जिससे रडार वेक्टरिंग के दौरान एयरक्राफ्ट सीमा पार कर गया।
  • DGCA ने पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय किया और फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाया, साथ ही संबंधित ATC और फ्लाइट क्रू के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

दिल्ली से अमृतसर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया. फ्लाइट AI479 अटारी के पास इंटरनेशनल बॉर्डर को थोड़ा पार कर गई और दो मिनट से भी कम समय तक पाकिस्तानी एयरस्पेस में रही. समय पर जानकारी न देने के चलते DGCA ने मामले में कार्रवाई की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जा रही थी. अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' करते हुए कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चली गई. गो-अराउंड यानी लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाना. एयर इंडिया ने कहा कि इस मामले की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है. एक आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है.

DGCA ने फ्लाइट की घटना पर क्या कहा?

मामले पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) का भी बयान आया है. इंडिया टुडे से जुड़े अमित की रिपोर्ट के मुताबिक, DGCA ने बताया,  

Advertisement

22 जून 2026 को दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 479 (एयरबस 321 एयरक्राफ्ट VT-PPV) को लैंडिंग से ठीक पहले 'होल्ड' करने (इंतजा करने) के लिए कहा गया था. क्योंकि रनवे पर एक बर्ड स्ट्राइक (पक्षी का टकराना) की घटना के बाद जांच चल रही थी. रडार वेक्टरिंग के दौरान अप्रोच शुरू करने के बाद विमान कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया.

DGCA ने बताया कि घटना पर पाकिस्तान ATC अधिकारियों के साथ तालमेल किया गया था. बाद में हवाई जहाज को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली लाया गया. जिसने कुछ घंटों बाद वापस अमृतसर के लिए उड़ान भर ली थी.  

ये भी पढ़ें: मुंबई की मेयर बोलीं, 'इस बार बारिश की पूरी तैयारी', पीछे BMC कर्मचारी नाले में गिर गया

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में DGCA ने जानकारी समय पर न देने के कारण अमृतसर के संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) और फ्लाइट क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की है. लेकिन क्या? ये नहीं बताया गया. 

पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 से भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है. 

पाकिस्तान की फ्लाइट भटकी रास्ता

इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की एक पैसेंजर फ्लाइट फ्लाई जिन्ना-9P514 खराब मौसम की वजह से भारतीय एयरस्पेस में आ गई थी. विमान लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रास्ता भटक गया था. बाद में विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में वापस लौट गया. 

वीडियो: Lucknow Fire Case में सरकार पर आरोप लगाने वाले सस्पेंड अधिकारी बात से पलटे

Advertisement