The Lallantop

पोलैंड में अंधाधुंध फायरिंग से दहला दूसरा सबसे बड़ा शहर, 6 की मौत; हमलावर के घर से 3 शव भी मिले

पोलैंड के क्राकोव शहर के एक भीड़भाड़ वाले चौराहे (Main Square) पर 7 नवंबर को फायरिंग की घटना हुई. एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. बाद में पुलिस को आरोपी के घर से भी तीन शव मिले.

Advertisement
post-main-image
पोलैंड के क्राकोव में फायरिंग की घटना में 6 लोगों की मौत. (Courtesy: रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 7 नवंबर को क्राकोव में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें छह लोगों की मौत हुई और संदिग्ध को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
  • हमलावर अति-दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित था और उसके घर से तीन शव बरामद हुए, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अधिक जानें बचीं, और पोलैंड में 8 व 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

पोलैंड के दक्षिणी शहर क्राकोव में एक बंदूकधारी ने भीड़भाड़ वाले चौराहे पर 7 नवंबर को अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें छह लोगों की मौत हो गई. इसके बाद पुलिसिया कार्रवाई में हमलावर को गोली लगी. उसे ज़ख़्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बाद में बताया कि आरोपी के घर से भी तीन लोगों के शव बरामद किए गए. क्राकोव पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यहां हर साल लगभग 1.5 करोड़ पर्यटक आते हैं. शहर के केंद्र में स्थित 'मेन स्क्वायर' पर्यटकों के लिए एक मेन टूरिस्ट स्पॉट है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर पोलैंड का 24 साल का नागरिक है. उसने कथित तौर पर दोपहर करीब 3 बजे (स्थानीय समय) एक कार से लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने दखल दिया. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल था. इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. 

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई है. वहीं, दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. 

Advertisement
तीन शव संदिग्ध के घर से मिले

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को क्राकोव से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित ओस्ट्रोविएक स्विएतोक्रज़िस्की में संदिग्ध के घर से तीन शव मिले. इसपर पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने कहा, ‘बहुत संभव है कि वे संदिग्ध के करीबी परिवार के सदस्य हैं.’ घर से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला है.

दूसरी तरफ, पोलैंड के गृह मंत्री मार्किन किरविंस्की ने कहा कि हर तथ्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमलावर अति-दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित रहा हो. पुलिस प्रवक्ता कतार्ज़िना सिस्लो ने बताया कि हमलावर ने सेना जैसी पोशाक पहन रखी थी और उसके पास कई हथियार थे. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने AR-15 राइफल इस्तेमाल की और उसके पास फायर आर्म लाइसेंस मिला.

Advertisement

जांचकर्ताओं ने बताया कि करीब 3 बजे उन्हें इमरजेंसी फ़ोन आने लगे कि एक शख्स अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. इस दौरान अफर-तफरी मचने के कुछ वीडियो भी सामने आए. तभी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू करने के लिए उसपर गोली चलाई. इसके बाद ज़ख़्मी हालत में उसे गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें: पोलैंड में तख्तापलट? कोर्ट पर कंट्रोल को लेकर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सड़कों पर उतरे लोग

‘पुलिस ने बड़ा हादसा बचा लिया’

गृह मंत्री ने बंदूकधारी का सामना करने वाले अधिकारियों की तारीफ की और कहा कि ‘पुलिस की त्वरित कार्रवाई से और लोगों की जान बच गई.’ उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तीन मिनट के अंदर पुलिस ने फायरिंग कर दी. राष्ट्रपति कैरोल नवाक्रोकी के कार्यालय ने बताया कि देश में 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. 

इस मामले पर पूरे यूरोप से भी शोक-संदेश आए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इस गोलीबारी को "चौंकाने वाला" बताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई. यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने भी शोक जताया. उन्होंने कहा कि इस घटना को "एक ऐसी त्रासदी" बताया, “जिसका असर पोलैंड के बाहर भी दूर-दूर तक महसूस किया जाएगा.” 

वीडियो: दुनियादारी: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड पर मिसाइल हमला, अब क्या होगा?

Advertisement