The Lallantop

सैंडपेपरगेट कांड पर ख्वाजा ने वॉर्नर से किया वादा निभाया! इंस्टाग्राम वीडियो में अब नए खुलासे किए

Khawaja on Sandpapergate Scandal: पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर Usman Khawaja ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Sabr' में सैंडपेपरगेट कांड पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए ख्वाजा ने बताया कि उन्होंने 2018 और 2021 में भी सच सामने लाने की कोशिश की थी. लेकिन Steve Smith और गेंदबाजों के बयान की वजह से रुक गए.

Advertisement
post-main-image
उस्मान ख्वाजा ने इंस्टाग्राम वी‍डियो बनाकर सैंडपेपरगेट कांड पर नया खुलासा किया. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' में 2018 के सैंडपेपरगेट कांड में पूरी टीम की सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार की है।
  • यह बयान उस विवाद के संदर्भ में आया है जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद की टैंपरिंग के आरोप में सजा दी गई थी, और उस समय टीम में टकराव और चुप्पी थी।
  • ख्वाजा ने मीडिया आलोचना का जवाब दिया है और भविष्य में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का फैसला किया है, जबकि उन्होंने कांड में पीड़ित खिलाड़ियों का समर्थन भी किया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपनर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) इन दिनों खूब चर्चा में हैं. वजह है उनकी आने वाली ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' (Sabr). इस किताब में ख्वाजा ने 2018 के कुख्यात सैंडपेपरगेट कांड (Sandpapergate Scandal) पर बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि बॉल टैंपरिंग की उस घटना में पूरी टीम इन्वॉलव्ड थी.

Advertisement

इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में बवाल मच गया है. कुछ लोग ख्वाजा की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ का कहना है कि उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी का बज बनाने के लिए अपने ही पुराने साथियों को फंसा दिया है. अब ख्वाजा ने इंस्टाग्राम पर दो पार्ट में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने मीडिया कवरेज और आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

मीडिया पर बरसे ख्वाजा

ख्वाजा ने साफ कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाई. ख्वाजा ने कहा,

Advertisement

मीडिया राई का पहाड़ बना रहा है. जब मैंने कहा कि इसमें हम सब शामिल थे, तो मेरा मतलब टीम की सामूहिक जिम्मेदारी से था. एक टीम के तौर पर हमें यह जिम्मेदारी साथ लेनी चाहिए थी.

हालांकि, ख्वाजा ने यह भी साफ कर दिया कि वो इस बात से इनकार नहीं करेंगे कि सबको पता था. लेकिन उन्होंने अपनी किताब में किसी दूसरे के नाम से कोई दावा नहीं किया है.

Advertisement
पहले भी की थी सच सामने लाने की कोशिश

ख्वाजा ने वीडियो में एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो पहले भी दो बार सच सबके सामने लाना चाहते थे. पहली बार 2018 में केपटाउन टेस्ट के ठीक बाद. दूसरी बार साल 2021 में. ख्वाजा ने बताया कि केपटाउन की घटना के कुछ ही दिन बाद उन्होंने सारी बातें लिख ली थीं. इसलिए उनकी याददाश्त पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.

जब स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सजा मिली, तो ख्वाजा दंग रह गए थे. उन्होंने तुरंत कप्तान स्टीव स्मिथ से बात की. ख्वाजा ने स्मिथ से कहा कि वो मीडिया के सामने जाकर पूरी टीम की जिम्मेदारी कबूल करेंगे. लेकिन स्मिथ ने एक लीडर की तरह उन्हें रोक दिया. स्मिथ सारा इल्जाम खुद अपने सिर लेना चाहते थे. ख्वाजा ने उनसे बहस भी की, लेकिन स्मिथ टस से मस नहीं हुए.

इसके बाद, 2021 में यह जिन्न फिर बोतल से बाहर निकला. ख्वाजा ने तत्कालीन कोच जस्टिन लैंगर से घंटों फोन पर बात की. उन्होंने लैंगर से कहा कि आइए एक टीम की तरह इसे स्वीकार करें और बात हमेशा के लिए खत्म करें. उन्होंने प्लेयर्स यूनियन (ACA) के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग से भी संपर्क किया. लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स ने एक संयुक्त बयान जारी कर दिया.

गेंदबाजों ने साफ कहा कि उन्हें सैंडपेपर के इस्तेमाल की कोई जानकारी नहीं थी. उन्हें भी तब पता चला जब न्यूलैंड्स की बड़ी स्क्रीन पर फुटेज दिखी. गेंदबाजों ने दलील दी कि अंपायर नाइजेल लॉन्ग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भी गेंद चेक की थी. गेंद पर कोई निशान नहीं थे, इसलिए उसे बदला भी नहीं गया था. इस बयान के बाद ख्वाजा के हाथ बंध गए. वो अपने ही साथियों से खुली जंग नहीं छेड़ना चाहते थे.

ये भी पढ़ें : 135 रन चेज करने में छूटे टीम इंडिया के पसीने! गुरनूर के बाद बारिश ने बचा लिया

खेलते वक्त क्यों साधे रखी चुप्पी?

सवाल उठा कि ख्वाजा 2021 के बाद चार साल तक चुप क्यों रहे? इस पर उन्होंने कहा कि वो टीम में रहते हुए इस मुद्दे पर बोलने वाले पहले खिलाड़ी नहीं बनना चाहते थे. वो ड्रेसिंग रूम का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे.

उन्होंने 2023 के फिलिस्तीन विवाद का भी उदाहरण दिया. तब खबर ब्रेक होते ही वो होटल में कप्तान पैट कमिंस के पास गए थे. ख्वाजा ने कमिंस से कहा था कि अगर इससे टीम पर असर पड़ता है, तो वो तुरंत रुक जाएंगे. लेकिन कमिंस ने उनका साथ दिया और कहा कि जो सही लगता है वो करो. ख्वाजा ने कहा कि अब वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए अब उनकी बातों का मौजूदा टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

किताब बेचने का स्टंट तो नहीं?

ख्वाजा ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि यह सब किताब की मार्केटिंग के लिए हो रहा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऑस्ट्रेलिया के हालिया साउथ अफ्रीका दौरे के खत्म होने का इंतजार किया. उन्होंने इस बारे में पैट कमिंस को भी फोन किया था. ख्वाजा ने कहा,

अगर मुझे किताब ही बेचनी होती, तो मैं साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान इसे छापता. वो मार्केटिंग का सबसे बड़ा मौका था. लेकिन मेरा मकसद टीम का ध्यान भटकाना कभी नहीं था.

स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को बताया विक्टिम

ख्वाजा ने सबसे मजबूती से स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट का बचाव किया. उन्होंने कहा कि ये तीनों खिलाड़ी इस कांड के असली विक्टिम हैं. बाकी पूरी टीम आगे बढ़ गई, लेकिन इन तीनों ने पूरे 8 साल तक जिल्लत झेली है.

ख्वाजा ने कबूल किया कि उस घटना के बाद उनकी भी रातों की नींद उड़ गई थी. उन्होंने अपनी पत्नी रशेल और कोच लैंगर से कहा था कि पता नहीं वो कभी ड्रेसिंग रूम में लौट भी पाएंगे या नहीं. लेकिन उन तीनों खिलाड़ियों को लोगों ने चीटर कहा. क्राउड ने उन्हें जमकर निशाना बनाया.

ख्वाजा ने बताया कि बैनक्रॉफ्ट के लिए पिछला महीना बेहद कठिन रहा, जब टीमें साउथ अफ्रीका में खेल रही थीं. डेविड वॉर्नर ने पूरे 8 साल अपने परिवार के साथ यह दर्द झेला है. स्टीव स्मिथ तो अब इस बारे में बात भी नहीं करना चाहते.

आखिर में ख्वाजा ने कहा कि उन्होंने अपने बचपन के दोस्त डेविड वॉर्नर से एक वादा किया था. वादा था कि वो सच सामने लाएंगे, ताकि वॉर्नर अपनी कहानी दुनिया को बता सकें. ख्वाजा ने दो टूक कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. इन तीनों खिलाड़ियों को इंसाफ मिलना ही चाहिए.

वीडियो: शमी के रिटायरमेंट से रवि शास्त्री निराश, पूर्व चीफ सिलेक्टर आगरकर को सुना दिया

Advertisement