The Lallantop

पीएम मोदी झूठ बोल गए अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में, शायद भावनाओं में बह गए!

पीएम मोदी ये चूक अपनी मां से जुड़ी बात बताने में कर गए.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में पीएम ने अपनी मां के बारे में भी कई बातें बताईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार को इंटरव्यू दिया. पीएम ने पर्सनल लाइफ से जुड़े हर पहलुओं पर बात की. पीएम ने अपनी मां के बारे में भी कई बातें बताईं. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि क्यों वह मां को अपने साथ नहीं रखते. इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि आज भी उनकी मां उन्हें सवा रुपए (एक रुपए 25 पैसे) देती हैं. अक्षय कुमार का सवाल: आप अपनी मंथली सैलरी में से कुछ अपनी माता जी को भेजते हैं? नरेंद्र मोदी का जवाब:
ऐसा है कि माता जी खुद मुझे देती हैं. जब भी मैं उनसे मिलने जाता हूं सवा रुपया पक्का वो मेरे हाथ में देती ही देती हैं. वो हम से कभी अपेक्षा नहीं करती. उनको जरूरत भी नहीं है. दूसरा शायद मैं ऐसा मुख्यमंत्री रहा और प्रधानमंत्री भी रहा हूं कि मेरे परिवार पर सरकार की ओर से कोई खर्च नहीं होता. वरना बाकियों के परिवार को मेडिकल हेल्थ मिलता है. मेरा परिवार कुछ लेता नहीं है. कुछ नहीं लेता है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मां के प्रति कोई लगाव नहीं है. लेकिन जीवन ही ऐसा बन गया है कि पूरे देश को ही मैंने अपना परिवार बना दिया है. उसी में लगा रहता हूं.
  तो क्या वाकई में ऐसा है कि पीएम मोदी की मां उन्हें सवा रुपए देती हैं? इस बात में दो मुश्किलें हैं. एक तो ये कि 25 पैसा अब चलन में नहीं है, हो सकता है कि वो पुरानी बात बता रहे हों, लेकिन उन्होंने ऐसे कहा था कि वह अभी भी सवा रुपए देती हैं. दूसरी मुश्किल ये कि अभी पीएम मोदी अपनी मां से मिले थे, उस वक्त उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए थे. तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान पीएम मोदी गुजरात गए थे. 23 अप्रैल को उन्होंने अहमदाबाद में वोट डाला. इससे पहले उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की. पीएम मोदी ने लगभग 10 मिनट मां के साथ बिताए. इस दौरान शगुन के तौर पर मां ने पीएम मोदी को 500 रुपए दिए. मां ने अपने पीएम बेटे का मुंह भी मीठा कराया और पावागढ़ की लाल रंग की चुनरी भी भेंट की. ये वीडियो देखिए. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी के हाथ में नारियल के साथ 500 रुपए का नोट है. modi with mother तो क्या पीएम मोदी 500 को ही सवा रुपया बता रहे हैं या उनकी मां ने अलग से उन्हें सवा रुपए दिए? जिसमें चलन से बाहर हो चुका 25 पैसा भी शामिल हो. अब ये तो पीएम मोदी ही जानते हैं. खैर जाने-अनजाने बोले गए इस झूठ से उन्हें कुछ खास लाभ तो होगा नहीं. तो ज्यादा संभावना यही है कि PM मोदी मां से जुड़ी बात बताने में भावुक हो गए होंगे और किसी और जमाने की बात बता गए होंगे.
Video: मोदी जी को एक बार फिर जोर का झटका लगा है

Advertisement
Advertisement