9 जनवरी 1915. ये दिन था शांतिदूत महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटने का. 1893-94 में गांधी बैरिस्टरी करने दक्षिण अफ्रीका गए. वहां गोरे अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और जीते भी. 21 बरस के बाद 9 जनवरी को जब गांधी वापस भारत लौटे, एक बड़ा लक्ष्य उनका इंतजार कर रहा था. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन. 2003 में वाजपेयी सरकार ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
'हम पासपोर्ट का रंग नहीं देखते हैं, खून का रिश्ता देखते हैं'
प्रवासी भारतीयों से और क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement
हजारों लोग इस समारोह में बैठे हैं, जबकि लाखों इंटरनेट के माध्यम से जुड़े हैं. आप प्रवासी भारतीय इस आयोजन की पहचान हैं. आपका आना हमारे लिए गर्व की बात है. People of Indian Origin(PIO) कार्ड को Overseas Citizen of India(OCI) में बदल लें. OCI कार्ड भारत की दोहरी नागरिकता के समान है. यह भारत में मल्टीप्ल एंट्री वीजा कार्ड है. इस कार्ड से आपको भारत में पढ़ाई के लिए अलग से स्टडी वीजा की जरूरत नहीं होगी. इसकी शुरुआत मॉरिशस से होगी ताकि गिरमिटिया मजदूरों के वंशज इसका लाभ उठा सकें. हमने PIO कार्ड को OCI कार्ड में बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है. 31 जून 2017 तक. पहले 31 दिसंबर 2016 आखिरी तारीख थी, बिना पेनल्टी के. प्रवासी भारतीय देश की अर्थव्यवस्था में कुल 69 बिलियन डॉलर का अहम योगदान देते हैं जो देश को आगे बढ़ाने में सहायक है. जब लोग ब्रेन ड्रेन की बात करते हैं तो ये सोचा जाता है कि ब्राइट लोग रोजगार के लिए विदेश जाते हैं. लेकिन हम इस ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन ग्रेन’ में बदल रहे हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया के जरिए विदेश में मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद करने में आगे रही हैं. प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मोदी ने जोर देकर कहा, 'हम पासपोर्ट का रंग नहीं देखते हैं, खून का रिश्ता देखते हैं.' जो युवा रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते हैं, हम उनके लिए प्रवासी कौशल विकास योजना लांच करेंगे. भारतीय लंबे समय से विदेशों में रह रहे हैं. जिस तरह उन्होंने दोनों तरह की संस्कृतियों का समावेश किया है, सराहनीय है. पीएम मोदी ने 12 देशों से आए युवा प्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा, ये आपका देश है. इससे लगातार जुड़ें. FDI की दो परिभाषाएं दीं. पहला Foreign direct investment और दूसरा First Develop India मैं प्रवासी भारतियों को काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सरकार का समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहूंगा. KNOW INDIA प्रोग्राम से 160 देशों के लोग जुड़े हैं. KNOW INDIA क्विज में पिछले साल 5000 लोगों ने भाग लिया था. इस बार मैं ये संख्या 50,000 देखना चाहता हूं. प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई, 'हम दुनिया में कहीं भी रहें, हमारी साझी विरासत हमें जोड़े रखेगी.'8 जनवरी 2017 की सुबह प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में थे. मौका था. 14वें प्रवासी भारतीय दिवस का. 3 दिनों का समारोह हो रहा जो 7-9 जनवरी तक होगा. इस बार का समारोह सॉफ्टवेयर सिटी बेंगलुरु में मनाया जा रहा है. मुख्य अतिथि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनिया कोस्ता रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं. काले धन और भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में समर्थन के लिए थैंक यू भी बोला. क्या कहा पीएम मोदी ने जान लो.
ये स्टोरी अभिषेक ने की है
Advertisement













