The Lallantop

RSS के बारे में खुलकर बोले मोदी, कहा- 'एक महान मराठीभाषी व्यक्ति ने...'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज हमें इस बात पर भी गर्व होना चाहिए कि महाराष्ट्र की इस भूमि पर एक महान मराठीभाषी व्यक्ति ने 100 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नींव रखी थी.

Advertisement
post-main-image
मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की खूब तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि संघ ने उन्हें देश के लिए जीने की प्रेरणा दी है. अपने भाषण में उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"आज हमें इस बात पर भी गर्व होना चाहिए कि महाराष्ट्र की इस भूमि पर एक महान मराठीभाषी व्यक्ति ने 100 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नींव रखी थी. आज यह एक विशाल वटवृक्ष के रूप में अपने 100 साल पूरे कर रहा है. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि करोड़ों लोगों की तरह मुझे भी RSS ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी है."

प्रधानमंत्री मोदी 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 में संघ की स्थापना की थी. हेडगेवार महाराष्ट्र के ही रहने वाले थे. बीते सालों में RSS और पीएम मोदी के बीच तनातनी की कई खबरें आईं. अब उनके इस बयान से संकेत गया है कि दोनों की खींचतान कम हो रही है या इसकी कोशिशें की जा रही हैं.

Advertisement

इस कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण नज़ारा देखने को मिला. मराठी साहित्य सम्मेलन में शरद पवार भी आए थे. और यहां मोदी और पवार की प्रगाढ़ता एक बार फिर सबके सामने आई. पवार जब अपनी स्पीच खत्म करने के बाद सीट पर बैठने आए तो प्रधानमंत्री मोदी उनकी मदद करते नज़र आए. इसके बाद पीएम ने सामने रखी बोतल से गिलास में पानी निकालकर पवार को पीने के लिए भी दिया. राजनीतिक तौर पर दोनों अलग-अलग ध्रुवों पर खड़े हैं. लेकिन दोनों नेताओं के बीच परस्पर आपसी सम्मान देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे में लोगों ने खूब तालियां बजाई.

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि वह शरद पवार के ही निमंत्रण पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा- 

Advertisement

“आज शरद पवार जी के निमंत्रण पर मुझे इस गौरवशाली परंपरा में शामिल होने का अवसर मिला है.”

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता कई दफे एक दूसरे से बात करते नज़र आए. बता दें कि शरद पवार और नरेंद्र मोदी की दोस्ती दशकों पुरानी है. पीएम मोदी कई दफा इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं. 2016 में महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक मंच से यहां तक कह दिया था कि वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब शरद पवार ने उन्हें उंगली पकड़ कर चलाया. 

वीडियो: नेतानगरी: नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? INDIA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर जनता के मन में क्या है?

Advertisement