The Lallantop

'पाकिस्तान की मुरीद है कांग्रेस'- बोले PM मोदी, कांग्रेस ने नवाज शरीफ से 'रिश्ता' याद दिला दिया

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री Fawad Chaudhry ने हाल ही में Rahul Gandhi को सपोर्ट करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया था. उसी कड़ी में PM Modi ने कांग्रेस को बुरी तरह घेरा.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस ने दावा किया कि BJP के पाकिस्तान के साथ रिश्ते हैं (फोटो- आजतक)

PM नरेंद्र मोदी पाकिस्तान वाले मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने गुजरात में एक रैली के दौरान कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच कनेक्शन निकाल दिया. दावा किया कि अब दोनों की पार्टनरशिप एक्सपोज हो चुकी है (PM Modi on Pakistan Congress Rahul Gandhi). जवाब में कांग्रेस ने भी PM मोदी का पाकिस्तान दौरा और नवाज शरीफ के साथ उनके ‘रिश्ते’ याद दिलाए. पूरा मामला पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के राहुल गांधी के सपोर्ट में किए एक पोस्ट से जुड़ा है.

Advertisement

दरअसल 1 मई को फवाद चौधरी ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया और उस पर लिखा- राहुल ऑन फायर. वीडियो में राहुल गांधी अयोध्या और राम मंदिर के मुद्दे पर BJP और PM मोदी को घेरते नजर आए.

Advertisement

इसके बाद 2 मई को गुजरात के आणंद में BJP की  रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने फवाद चौधरी के बयान पर कहा, 

यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है. आपको पता चला होगा कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं. शहजादे (राहुल गांधी) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है. हम तो जानते ही हैं कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है. पाकिस्तान और कांग्रेस की पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है. देश के दुश्मनों को आज भारत में मजबूत नहीं कमजोर सरकार चाहिए. ऐसी कमजोर सरकार जैसी मुंबई आतंकी हमले के समय थी. 

इस बीच BJP के राष्ट्रीय प्रवक्त शहजाद पूनावाला ने भी सवाल उठाया कि पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने लिखा, 

Advertisement

पाकिस्तान का हाथ, कांग्रेस का साथ. भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तानी नेता राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है. इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है. पीएम मोदी को अपदस्थ करने के लिए समर्थन मांगने पाकिस्तान गए थे मणि अय्यर!

मामले को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दावा किया कि फवाद चौधरी का बयान नवाज शरीफ और उनके भाई की सरकार के दबाव के चलते आया है. उन्होंने कहा, 

PM मोदी के नवाज शरीफ से बहुत अच्छे रिश्ते हैं. ये बयान इसलिए आया है ताकि हमारे प्रधानमंत्री इसका फायदा उठा सकें. BJP के पाकिस्तान के साथ रिश्ते हैं. मनमोहन सिंह तो प्रधानमंत्री रहते हुए कभी पाकिस्तान नहीं गए. राहुल गांधी या सोनिया गांधी भी कभी पाकिस्तान नहीं गए. पाकिस्तान तो नरेंद्र मोदी गए थे वो भी प्रोटोकॉल तोड़ कर. तो किसका रिश्ता हुआ? 

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने नवाज़ शरीफ की मां के निधन पर लेटर लिखा, 2015 की मुलाकात याद की

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग फवाद चौधरी के बयान से फायदा उठाना चाहते हैं वही उन पर दबाव डाल रहे हैं. 

वीडियो: गुजरात: मोदी सरकार के काम पर क्या बोले वडोदरा के छात्र?

Advertisement