बॉलीवुड ऐक्टर इरफ़ान नहीं रहे. 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. बस यादें और फिल्में छोड़ गए हैं. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. 28 अप्रैल को कोलोन इन्फेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया था. उनके जाने पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है. खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. लिखा-
इरफ़ान के निधन पर पीएम मोदी ने दुखी मन से ट्वीट किया
फ़िल्मी दुनिया में लौट चुके थे, मगर पूरी तरह रोगमुक्त नहीं हुए थे.

इरफ़ान खान का निधन सिनेमा और थिएटर जगत के लिए एक क्षति है. उन्हें उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उनके प्रशंसकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.
25 अप्रैल को इरफ़ान की मां सईदा बेगम का जयपुर में देहांत हो गया था. वो 95 साल की थीं. मौत की वजह उम्र संबंधी दिक्कतें बताई जा रही थीं. इरफ़ान देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए. 2018 में इरफ़ान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डायग्नोज़ हुआ था. एक साल तक लंदन में इलाज कराने के बाद वो फरवरी, 2019 में इंडिया लौटे थे. लौटते ही वो अपनी फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ की शूटिंग में लग गए. हालांकि फिल्म जब ऑनलाइन रिलीज़ होने को आई, तो इरफ़ान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो इस फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. क्योंकि वो पूरी तरह से रोगमुक्त नहीं हुए हैं.
वीडियो देखें: इरफ़ान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन









