नेपाल (Nepal) में 15 जनवरी को एक विमान हादसा हुआ. साल 2023 के पहले महीने में ही एक बेहद दुःखद घटना. विमान में 72 लोग सवार थे. इनमें 68 यात्री थे और 4 क्रू मेंबर्स थे. दुर्घटनास्थल से 69 शवों को निकाले जाने की जानकारी मिली है. पोखरा एयरपोर्ट के पास हुआ ये हादसा 1992 के बाद सबसे खतरनाक प्लेन क्रैश में से एक है.
हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, टर्बुलेंस में फंसा प्लेन... इस साल सिर्फ 15 दिन में कई हवाई हादसे हो गए!
इन हादसों में कई लोगों की जान चली गई.


हवाई यात्रा में रनवे पर विमान का फिसल जाना या ठीक से लैंडिंग न हो पाना, उड़ान के दौरान झटके महसूस होना, इंजन फेल हो जाना, केबिन प्रेशर में कमी आ जाना और विमान से किसी पक्षी के टकरा जाने की रिपोर्ट्स आती हैं. हम यहां कुछ ऐसीं हवाई दुर्घटनाओं की जानकारी दे रहे हैं, जो इस साल के सिर्फ 15 दिनों में दर्ज की गईं.
लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हुआ विमानसबसे पहले नेपाल में हुए विमान हादसे की बात. यती एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था. लेकिन ओल्ड पोखरा और नये पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच विमान क्रैश हो गया. विमान खाई में गिरा और उसमें आग लग गई थी.

ये हादसा 15 जनवरी को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले प्लेन में तगड़ा एयर टर्बुलेंस होते देखा गया था, प्लेन ने हवा में पलटे मारे और क्रैश हो गया.
मंदिर से टकराया विमानमध्य प्रदेश के रीवा में 5 जनवरी, 2023 एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया था. हादसे में पायलट की मौत हो गई थी. वहीं एक ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था.

ये हादसा रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में हुआ था. 5 जनवरी की रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच. एक विमान मंदिर के ऊपरी हिस्से से टकराकर क्रैश हो गया था.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 2 जनवरी, 2023 को यानी नए साल के दूसरे दिन दो हेलिकॉप्टर्स की हवा में टक्कर हो गई थी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे.
हादसा गोल्ड कोस्ट में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘सी वर्ल्ड’ (Sea World) रिजॉर्ट के पास हुआ था. इनमें से एक हेलिकॉप्टर उतरने की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा उड़ान भरने की कोशिश में था.
प्लेन का निचले हिस्से में खरोंचें2 जनवरी, 2023 को ढाका (बांग्लादेश) से कोलकाता (भारत) पहुंचे इंडिगो के विमान में टेल स्ट्राइक की खबर आई थी. टेल स्ट्राइक मतलब, विमान के निचले हिस्से का जमीन या किसी दूसरी स्थिर चीज़ से रगड़ खाना. इंडिगो की ओर से बताया गया था कि टेल स्ट्राइक कोलकाता में लैंडिंग के वक्त हुई थी. विमान के निचले हिस्से में खरोंचें देखी गई थीं.

इसके बाद मरम्मत के लिए विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा किया गया था. उस विमान में 173 लोग सवार थे. कंपनी की ओर से कहा गया था कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था. फ्लाइट क्रू सहित सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे.
टर्बुलेंस में फंसा विमानएयर अस्ताना की ताशकंद (उज़बेकिस्तान ) से अल्माटी (कज़ाख़स्तान) जा रही फ्लाइट KC-128 ने गंभीर टर्बुलेंस (turbulence) का सामना किया था. टर्बुलेंस एयर फ्लो में दबाव और रफ्तार में आया अचानक परिवर्तन होता है, जिससे विमान को धक्का लगता है. विमान चलते-चलते ऊपर-नीचे हिलने लगता है.

टर्बुलेंस की वजह से मामूली झटकों से लेकर तेज और लंबे झटके महसूस किए जा सकते हैं. जिसके नतीजे बेहद भयावह भी हो सकते हैं. एयरलाइन की ओर से बताया गया था कि विमान में अचानक तेज टर्बुलेंस महसूस किया गया था. ये घटना 2 जनवरी, 2023 की थी. इसमें 7 यात्रियों को अलग-अलग डिग्री की चोटें आई थीं.
वीडियो: नेपाल में पिछले 12 सालों में 21 प्लेन क्रैश हुए, हादसों की असल वजह क्या है?


















