The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Australia queensland two helicopters collide near Sea Four people dead

दो हेलिकॉप्टर्स की हवा में आमने-सामने हुई टक्कर, चार की मौत

टक्कर से हेलिकॉप्टर्स के परखच्चे उड़ गए, एक पायलट ने फिर भी सफल लैंडिंग करा दी

Advertisement
pic
2 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2023, 05:27 PM IST)
australia two helicopters collision news
एक हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए
Quick AI Highlights
Click here to view more

दो हेलिकॉप्टर्स की हवा में जोरदार टक्कर. ये दुर्घटना सोमवार, 2 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुई है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इंडिया टुडे के मुताबिक क्वींसलैंड पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा गोल्ड कोस्ट में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘सी वर्ल्ड’ (Sea World) रिजॉर्ट के पास हुआ. इनमें से एक हेलिकॉप्टर उतरने की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा उड़ान भरने की कोशिश में था.

अधिकारियों के मुताबिक ये दुर्घटना समुद्र के बीच में स्थित एक छोटे से टापू के ऊपर हवा में हुई, इसलिए वहां मौजूद जेट स्की और नावों की मदद से घायलों तक पहुंचा गया और उन्हें किनारे पर लाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

क्वींसलैंड पुलिस इंस्पेक्टर गैरी वॉरेल के मुताबिक,

‘हादसे के बाद भी एक हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली. लेकिन दूसरा हादसे के तुरंत बाद क्रैश हो गया. जिसके जमीन तक आते-आते काफी नुकसान हो चुका था. दुर्घटना में मरने वाले और घायल होने वाले ज्यादातर यात्री इसी हेलिकॉप्टर में सवार थे.’

Australia queensland two helicopters collide
दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया | फोटो: इंडिया टुडे

गैरी वॉरेल ने मीडिया को ये भी बताया कि हादसे के बाद सुरक्षित लैंडिंग करने वाले हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों को भी चोटें आईं. दरअसल, दुर्घटना के दौरान इस हेलिकॉप्टर के शीशे टूटकर यात्रियों के चुभ गए.

इंडिया टुडे के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले 26 सितंबर, 2022 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में PAK सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हादसे में 2 पायलट समेत 6 पाकिस्तानी अफसरों की मौत हो गई थी. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया था.

वीडियो: हवाई जहाज में लड़ने पर क्या सज़ा मिलेगी, झगड़े के वायरल वीडियो के बीच ये जरूर जान लेना!

Advertisement

Advertisement

()