The Lallantop

Pitbull ने 9 साल के बच्चे को बुरी तरह घायल किया, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Pitbull Dog काफी देर तक बच्चे को देखता रहा, फिर झपट पड़ा

Advertisement
post-main-image
जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी कुत्ता झपट पड़ा | प्रतीकात्मक फोटो: आजतक

Pitbull Dog के एक और बच्चे पर हमला करने की घटना हुई है. घटना यूपी के मेरठ की है. Pitbull ने 9 साल के बच्चे पर तब हमला किया, जब वो खेल रहा था. उसे बुरी तरह से नोचा और काफी देर तक घसीटा. बच्चे की हालत नाजुक देख स्थानीय डॉक्टर्स ने उसे मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया. बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नरहेड़ा में की है. बुधवार, 17 मई की शाम को गांव के ही शाहिद का 9 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक आवारा पिटबुल कुत्ता वहां पर आ गया. कुछ देर तक वो शाहिद को देखता रहा और फिर अचानक उसके ऊपर झपट पड़ा.

बच्चे ने कुत्ते से बचने की खूब कोशिश की, लेकिन पिटबुल ने उसे नहीं छोड़ा. खूंखार कुत्ते ने बच्चे के पेट, मुंह, पैर, हाथ, जांघ को बुरी तरह से नोच डाला. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार और पड़ोस के लोग बाहर आए. लोगों के काफी कोशिश करने के बाद पिटबुल ने बच्चे को छोड़ा.

Advertisement
बच्चे की हालत गंभीर

इसके बाद खूंखार पिटबुल को गांव के लोगों ने रस्सी और डंडे की मदद से पकड़ा और फिर एक कमरे में बंद कर दिया. जिससे वह किसी और पर हमला नहीं कर सके. घायल बच्चे के पिता शाहिद अपने बेटे को तुरंत ही पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे. वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया. शाहिद ने बताया कि उनके बेटे की हालत गंभीर है. उसके शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं. खून भी बहुत वह गया है. ऐसे में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है.

वहीं, इस मामले में सीओ रूपाली राय चौधरी का कहना है कि थाना खरखौदा के ग्राम नरहेड़ा में एक पिटबुल द्वारा एक बच्चे को काटने की सूचना मिली थी. जिसके बाद संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है. संबंधित विभाग द्वारा मामले में कार्रवाई की गई है. यदि किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- पिटबुल बिगड़ा तो कयामत! किन देशों में इस कुत्ते को पालने पर है बैन, भारत में क्या स्थिति है?

Advertisement

वीडियो: पिटबुल और रॉटवाइलर कुत्ते ने अब किसी को काटा तो मालिक की खैर नहीं

Advertisement