The Lallantop

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अमेरिका में वो करेगी जो कोई फिल्म न कर सकी!

'धुरंधर 2' अमेरिका में प्रभास, अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान, सबके रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

Advertisement
post-main-image
साउथ में भी 'धुरंधर 2' डिमांड में है. प्र‍ीक्वल सिर्फ हिंदी में रिलीज़ हुआ था. मगर सीक्वल तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ा में भी रिलीज़ होगा.

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 Box Office पर घमासान मचा देगी. ये भरोसा तो मेकर्स, ट्रेड और दर्शकों को भी है. मगर इसने रिलीज़ से पहले ही कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है. US Advance Booking में अब तक ये फिल्म 2.16 मिलियन डॉलर्स यानी 19 करोड़ 84 लाख रुपये कमा चुकी है. आज तक कोई भी हिंदी फिल्म अमेरिका की अडवांस बुकिंग में ये दम नहीं दिखा सकी. और ये आंकड़ा भी 11 मार्च सुबह तक का है. अभी फिल्म रिलीज़ होने में हफ्ता बाक़ी है. और जिस स्पीड से ये फिल्म दौड़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि Aditya Dhar की ये फिल्म वो बेंचमार्क सेट करेगी, जिसे छूना बेहद मुश्किल होगा. 
वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक पेड प्रिव्यू के लिए अब तक ‘धुरंधर 2’ के 1.12 मिलियन डॉलर यानी 10 करोड़ 29 लाख रुपये के टिकट बिक चुके हैं. जबकि ओपनिंग वीकेंड के लिए आंकड़ा 2.16 मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ 84 लाख रुपये तक पहुंच गया है. ओपनिंग डे की अमेरिकन प्री-सेल्स में अभी शाहरुख खान की ‘जवान’ ‘धुरंधर 2’ से आगे है. ‘जवान’ ने 1.5 मिलियन डॉलर्स यानी 13 करोड़ 78 लाख रुपये कमाए थे. मगर ये US में ‘जवान’ के ओपनिंग डे के लिए हुई प्री-सेल है. ’धुरंधर 2' के पास 7 अभी दिन बाक़ी हैं. ट्रेड का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ आसानी से ‘जवान’ को पछाड़ देगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब बात करते हैं ओपनिंग वीकेंड पर अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्मों की. ये इस प्रकार हैं:

Advertisement

1. 'कल्कि 2898 AD':  102 करोड़ रुपये

2. 'बाहुबली 2': 95 करोड़ 84 लाख रुपये

3. 'पुष्पा 2': 87 करोड़ 39 लाख रुपये

Advertisement

4. RRR: 87 करोड़ 29 लाख रुपये

5. 'जवान': 87 करोड़ 19 लाख रुपये

(आंकड़े न्यूज़ पोर्टल कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार)

‘धुरंधर 2’ का माहौल और फिल्म की रफ्तार देखते हुए ट्रेड का अनुमान है कि ये अमेरिका में पहले वीकेंड की टॉप ग्रॉसर्स में आसानी से जगह बना लेगी. अगर भारत में ‘धुरंधर 2’ की अडवांस बुकिंग पर नज़र डालें, तो होम ग्राउंड पर भी इसने बलवा उठा रखा है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ये ख़बर लिखे जाने तक हिंदी 2D वर्जन में अब तक इसके पेड प्रिव्यू के 3.23 लाख टिकट बिक गए हैं. इससे 18.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं हिंदी डॉल्बी फॉर्मैट में अब तक इसके 203 टिकट बिके हैं, जिससे 1.57 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है. तमिल डब्ड वर्जन के लिए इसके 23.58 लाख रुपये के टिकट बिके हैं.तेलुगु के लिए 18.54 लाख, कन्नड़ा वर्जन के लिए 2.04 लाख और मलयालम वर्जन के लिए अब तक इसके 2.25 लाख रुपये के टिकट बुक हुए हैं. 

कुल मिलाकर ‘धुरंधर 2’ अपने नाम के मुताबिक ही कमाई कर रही है. रिलीज़ से पहले ही ये कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. और ट्रेड का कहना है कि ये कमाई के नए कीर्तिमान रचेगी. हम याद दिला दें, कि ये ‘धुरंधर 2’ गुड़ी पड़वा के दिन यानी 19 मार्च को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: 'धुरंधर 2' ने पेड़ प्रिव्यू अडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, किस फिल्म को पछाड़ा?

Advertisement