सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों की दरियादिली और मानवता की खबरें वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. मकर संक्राति का वक्त है और ऐसे में आसमान में पतंगों का रेला सा लगा हुआ है. लोग जमकर पतंगबाजी कर रहे हैं. पतंग उड़ाने वालों को तो इसमें मौज आ रही है लेकिन मांझे से आकाश में उड़ने वाले पक्षियों की जान आफत में आ गई है. वे रोज मांझे में फंसकर मर जा रहे हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें यूपी में मांझे में एक चील फंस गई थी. जिसे फायर डिपार्टमेंट ने क्रेन की मदद से आजाद करवाया था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
मांझे में फंसकर तड़प रहा था कबूतर, ट्रैफिक पुलिस जवान ने बेजुबान को दी नई जिंदगी!
एक तारीफ तो बनती है


अब ऐसी ही एक और खबर राजस्थान से सामने (Pigeon Stuck In Kite Thread Saved By Traffic Police) आई है. यहां राजधानी जयपुर में एक कबूतर मांझे में फंसकर तड़प रहा था. अचानक वहां ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही की नजर उस पर पड़ी. उसने तुरंत एक सिटी बस रुकवाई. उस पर चढ़ा और कबूतर को सही सलामत निकाला. बाद में उसे पानी पिलाया और उसका इलाज किया. इस कबूतर के लिए तो ये ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल एक देवता बनकर आ गया. किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया. यहां से ये वायरल है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...
वीडियो सुशांत नाम के पत्रकार ने शेयर किया और साथ में लिखा, 'अनुकरणीय.' वीडियो देख लोग ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे ही लोगों की वजह से मानवता ज़िंदा है.कुछ ने एक बेजुबां की जान की कीमत समझने के लिए कॉन्स्टेबल को शुक्रिया कहा. वहीं कुछ लोगों ने मांझे का इस्तेमाल करने वाले लोगों से इसे अवॉइड करने की गुजारिश की. बोले कि आपकी मौज के चलते इन बेजुबानों के साथ बहुत गलत होता है. थोड़ा कम पतंग उड़ाएं.'
मामले का वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा रहा है और लोग इसे अपनी टाइमलाइन पर रीशेयर कर रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट किए हैं.वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल




















