The Lallantop

नंगे पांव AK 47 लिए रांची एसएसपी की तस्वीर अपराधियों के लिए चेतावनी है

कीचड़ में फंसने पर बिना जूतों के अपराधियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

Advertisement
post-main-image
मुठभेड़ के दौरान एसएसपी खुद आगे रहे और नंगे पांव ही अपराधियों का पीछा करते रहे.
फोटो में दिख रहे पुलिसवाले का नाम है कुलदीप द्विवेदी. झारखंड की राजधानी रांची के एसएसपी हैं. फोटो 15 अक्टूबर की दोपहर की है, जब अपराधियों को पकड़ने के लिए खुद ही एसएसपी कुलदीप द्विवेदी मैदान में उतर गए. अपराधियों के पीछे भागे तो पांव कीचड़ में फंस गए. फिर तो उन्होंने जूते भी उतार दिए और नंगे पांव Ak 47 लेकर अपराधियों को दौड़ाया और पकड़ लिया. इंटरनेट पर उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है.
Apradhi
दो बिल्डरों की हत्या की फिराक में आए पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल अपराधियों का एक ग्रुप रांची के बड़े बिल्डरों में शुमार मदन मंडल और गंगाराम की हत्या करने की फिराक में था. पुलिस को इस बात की सूचना मिल गई. उसने रांची के ही धुर्वा इलाके से तीन अपराधियों मंगल राय, दिलीप वर्मा और रॉकी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो अपराधी जेपी शुक्ला और वीरेंद्र जेएससीए स्टेडियम के पास थे. पुलिस जब वहां पहुंची तो जेपी शुक्ला और वीरेंद्र ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसके बाद एसएसपी कुलदीप द्विवेदी AK 47 लेकर मौके पर पहुंच गए. भागदौड़ के दौरान एसएसपी का पैर कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद उन्होंने जूते उतार दिए और नंगे पांव ही उनके पीछे भागे. घेरेबंदी के बाद एसएसपी ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, जिसके बाद दोनों अपराधियों जेपी शुक्ला और वीरेंद्र ने सरेंडर कर दिया. झारखंड पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रांची एसएसपी के इस कारनामे को देखकर ट्विटर पर लोग उन्हें रियल सिंघम का तमगा दे रहे हैं.




वीडियो में देखिए लल्लनटॉप बुलेटिन ये भी पढ़ें:
इंटरनेट पर नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री की फोटो वायरल हो रही है, वजह बहुत अच्छी है

ये वीडियो दिल दहलाने वाला है, फिर कभी आप दारू पीकर गाड़ी न चलाएंगे, न चलाने देंगे

इस वीडियो ने लखनऊ की सारी नवाबियत धोकर रख दी

Advertisement
Advertisement