क्या है इस वायरल पोस्ट में? सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें एक शख्स की हैं. जो दिखने में बहुत अजीब सा है. उसके पांव की जगह हाथ है और हाथ की जगह पांव. ऐसा क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह वायरल पोस्ट में बताई गई है. कोई एक वजह नहीं है. किसी पोस्ट में एक वजह बताई गई है, को किसी दूसरी पोस्ट में कोई और वजह दी गई है. सारी वजहें ऐसी हैं मानो इस इंसान को किसी गुनाह की सजा मिली हो. कि इसने कोई बड़ा भयंकर पाप किया और सजा के तौर पर ऊपरवाले ने इसके साथ ऐसा किया.

कोई लिख रहा है कि किसी और की पत्नी के साथ सोने का 'गुनाह' करने के कारण इसके साथ ऐसा हुआ. कि इसके हाथ और पांव की अदला-बदली हो गई.
मानो पोस्ट नहीं, कोई चेतावनी हो कुछ पोस्ट्स के मुताबिक, इसने कुरान को अपने पैर के नीचे कुचला था. इसी वजह से अल्लाह ने उसे ये सजा दी. कुछ का कहना है कि ये शख्स किसी और की पत्नी के साथ सोया. मतलब, 'परायी औरत' के साथ सेक्स किया. इसी की सजा मिली उसे. पोस्ट शेयर करने वाले लोग मानो चेतावनी दे रहे हों. कि इसने जैसा काम किया, तुम वैसा मत करना. वरना तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा.
क्या है इस वायरल पोस्ट का सच? ये सारी बातें बकवास हैं. ये जो तस्वीर में हाथ और पांव की अदला-बदली दिख रही है, ये असल में मेकअप का कमाल है. नाइजीरिया में एक बहुत मशहूर मेकअप आर्टिस्ट है. हकीन ओनिलोगबो. हकीन को लोग 'हकीन इफेक्ट' के नाम से ज्यादा जानते हैं. बंदा कमाल का कलाकार है. मेकअप से ऐसी-ऐसी चीजें बना देता है कि आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा. ऐसा पुतला बना देगा कि लगेगा एकदम असली लड़की है. उसके होंठ छूने पर ऐसा ही महसूस होगा जैसा कि असली होंठ छूने पर लगता है. जोम्बी, जानवर, जो कहिए बना देगा. बस मेकअप के सहारे. तो ये जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो भी हकीम इफेक्ट की कलाकारी है. जिस शख्स के हाथ और पांव में हेरफेर दिख रहा है, वो हैं एक हीरो. मुकाइला. हकीम ने मेकअप से ऐसा इफेक्ट पैदा किया कि देखनेवालों को भ्रम हो रहा है. देखनेवालों को कुछ समझ नहीं आया, तो इसे 'ऊपरवाले का गुस्सा' बता दिया.

किसी पोस्ट में लिखा है कि इसने कुरान का अपमान किया था. इस वजह से इसे अल्लाह की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. इस तस्वीर के बहाने गैर-मुस्लिमों को आगाह किया गया है कि वे इस्लाम का कतई अपमान न करें. वरना उनके साथ भी ऐसा हो सकता है.
पहले हीरो बनना चाहते थे, फिर मेकअप आर्टिस्ट बन गए नाइजीरिया में हकीम का बड़ा नाम है. नाइजीरिया में जो फिल्म इंडस्ट्री है उसका नाम है नॉलिवुड. हॉलिवुड की तर्ज पर दुनियाभर में कई ऐसे 'वुड' हैं. जैसे, हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलिवुड है. तो हकीन इसी नॉलिवुड में हीरो बनना चाहते थे. कुछ छोटे-छोटे रोल मिले भी. मगर बात नहीं बनी. मजबूरी में हकीम ने मेकअप का काम सीखा. और ऐसा सीखा कि क्या कहें. अपने मेकअप आर्ट के कारण वो कई अवॉर्ड जीत चुके हैं. आज की तारीख में उनको नॉलिवुड का सबसे अच्छा मेकअप आर्टिस्ट माना जाता है. वो इतना पैना काम करते हैं कि आपके चेहरे को किसी और के चेहरे सा बना देंगे.
देश का कानून ही काफी है सजा देने के लिए तो अब आप जानते हैं कि ये वाली वायरल पोस्ट भी सोशल मीडिया का एक झूठ है. ये पोस्ट आप तक पहुंचे, तो हकीम इफेक्ट की दाद दे दीजिएगा. वो 'ऊपरवाले का गुस्सा' वगैरह सब फर्जी है. उसको इग्नोर कीजिए. बाकी किसी की भी धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाना तो गलत है ही. इसके लिए कोई 'ऊपरवाला' आपको सजा नहीं देगा. इसके लिए देश का कानून ही काफी है.
ये भी पढ़ें:
खून से गाड़ी गंदी हो जाती इसलिए यूपी पुलिस ने नहीं पहुंचाया बच्चों को अस्पताल
अमित शाह शक्ति पीठ में जूते के साथ, सिक्योरिटी नंगे पांव!
पति दुखी न हो, इसके लिए पत्नी ने मौत के समय बड़ा प्यारा इंतजाम किया
पद्मावत को हिट कराने के लिए रणवीर ने आखिरी चाल चल दी है
पॉर्न स्टार मिया रामगोपाल वर्मा की फिल्म God, Sex and Truth में लीड एक्टर हैं














