The Lallantop

दोस्त से बात कर रहा था, अचानक से फोन में ब्लास्ट हुआ, शख्स की मौत

कॉल अचानक से कटी तो शख्स के घर पहुंचा उसका दोस्त. देखा कि वो जमीन पर पड़ा था.

Advertisement
post-main-image
चार्जिंग के वक्त फोन ब्लास्ट में बुजुर्ग की मौत. (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

एक और फोन ब्लास्ट हो गया. कई बार बताया जाता है कि चार्जिंग के दौरान फोन पर बात नहीं करनी चाहिए. या तो फोन चार्जिंग से हटा दें या बाद में बात कर लें. हालांकि, ज्यादातर लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर तब जब फोन की बैटरी कम हो और कोई जरूरी कॉल आ गया हो. ताजा मामला मध्य प्रदेश का है. एक बुजुर्ग शख्स चार्जिंग के दौरान ही अपने दोस्त से बात करने लगा. दोस्त बात सुन ही रहा था कि अचानक फोन डिसकनेक्ट हो गया. पता चला कि दूसरी तरफ वाला फोन ब्लास्ट हो गया. बुजुर्ग की मौत हो गई.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित का नाम दयाराम बारोद है. उम्र 68 साल. पत्नी के देहांत के बाद वो बड़नगर तहसील में रुनिजा रोड पर अपने घर में अकेले ही रहते थे.

पुलिस अधिकारी रवींद्र बोयात ने TOI को बताया,

Advertisement

हादसे के वक्त दयाराम अपने दोस्त दिनेश के साथ किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कर रहा था. दिनेश ने बताया कि कॉल अचानक कट गई. दिनेश ने परेशान होकर कई कॉल किए लेकिन फोन बंद आया. वो तुरंत दयाराम के घर गया, जहां दयाराम मृत पड़ा था. शरीर पर कई घाव थे और खून बह रहा था.

SDOP रवींद्र बोयात ने आगे कहा,

जांच में फॉरेंसिक टीमों को एक फटा हुआ मोबाइल फोन मिला है. उसका चार्जर स्विचबोर्ड से कनेक्ट था और जल चुका था.

Advertisement

एक्सपर्ट्स चार्ज करते समय फोन यूज ना करने की सलाह देते हैं क्योंकि चार्जिंग के वक्त फोन ज़्यादा गरम हो जाता है. ऐसे में इस दौरान फोन यूज करने से वो और ज्यादा गरम हो सकता है. ओवरहीटिंग से बैटरी को स्थाई नुकसान हो सकता है, फोन की लाइफ कम हो सकती है, फोन फट सकता है या उसमें आग भी लग सकती है.

ये भी पढ़ें- फोन कैसे फट जाता है और इसको फटने से कैसे बचाएं?

स्मार्टफोन फटते क्यों हैं?

ज़्यादातर मामलों में मोबाइल फ़ोन के फटने की वजह बैटरी होती है. फ़ोन के गिरने या अन्य वजहों से कई बार बैटरी में लीकेज हो सकती है, जो बाद में फोन चार्ज करने पर आग पकड़ सकती है. बैटरी कई सारे सेल्स को जोड़कर बनती है. यही बैटरी जब पुरानी हो जाती है, तो कई बार सेल्स के बीच की लेयर टूट जाती है और बैटरी फूल जाती है. इससे शॉर्ट सर्किट होकर बैटरी के फटने की आशंका पैदा हो जाती है.

वीडियो: आईफोन ऑर्डर किया, पैसे नहीं थे तो डिलीवरी बॉय को मारा, 3 दिन घर पर रखा, फिर ये किया.

Advertisement