The Lallantop

फेसबुक पर पद्मावत मुफ्त में LIVE दिखाई जा रही है!

सैकड़ों लोग दिखा रहे हैं. हजारों लोग देख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
इस फेसबुक लाइव को 18 हजार लोग देख रहे हैं. और ये सारी गैरकानूनी हरकत खुलेआम हो रही है. किसी को कोई डर ही नहीं है जैसे.
सोशल मीडिया पर पद्मावती की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है. लोग सिनेमा हॉल के अंदर बैठकर बाहरवालों के लिए वहां से लाइव फिल्म चला रहे हैं. खुद थियेटर में देख रहे हैं और बाकियों को सोशल मीडिया पर लाइव दिखा रहे हैं. देखने वालों की तादाद हजारों में है. फेसबुक पर एक जगह हमें 18 हजार लोग एकसाथ ये लाइव देखते नजर आए. फिल्म की पायरेसी करना और थियेटर के अंदर से इस तरह फिल्म की लाइव स्ट्रीमिंग करना गैरकानूनी है. ऐसा करना आपको जेल की हवा खिला सकता है.
लोगों का ढीठपना देखिए कि वो बिना किसी डर के स्टेटस लिख रहे हैं. कि हमने फलां हॉल से लाइव स्ट्रीमिंग की. इक्का-दुक्का लोग नहीं, बल्कि कई सारे लोग ऐसा कर रहे हैं. एक तो इतने पापड़ बेलकर फिल्म रिलीज हुई. पर आफतें हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. नुकसान किसी का हो रहा है, तो वो फिल्म बनाने वालों का हो रहा है. साइबर सेल वाले कहां हैं? 'पद्मावत' की टीम शिकायत करेगी, तभी कार्रवाई होगी? इससे पहले कि और नुकसान हो, ऐसे नालायकों की बैंड बजाई जानी चाहिए. हमने खबर बताई है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप भी देखने लग जाएं. फिल्म का मजा थियेटर में है. टिकट खरीदिए और हॉल जाकर फिल्म देखिए. इसका मन न हो, तो सब्र करके बैठे रहिए. कुछ दिन बाद जब टीवी पर आएगी, तो देख लीजिएगा.
ये पद्मावत की लाइव स्ट्रीमिंग से लिया गया स्क्रीनशॉट है.
ये पद्मावत की लाइव स्ट्रीमिंग से लिया गया स्क्रीनशॉट है.

तस्वीर में देखिए. 18 हजार लोग इस लाइव को देख रहे हैं.
तस्वीर में देखिए. 18 हजार लोग इस लाइव को देख रहे हैं.



ये भी पढ़ें: 
पद्मावत का विरोध कर रहे राजपूतों की असली मौज पाकिस्तान ने ली है

'मैं एक राजपूतनी हूं और आज मुझे इस बात पर शर्म आ रही है'

बच्चों की बस पर पत्थर चलाने वालों को मैं राजपूत नहीं तालिबानी कहूंगा



अपनी अगली फ़िल्म में 19 साल के लड़के का रोल निभायेंगे सलमान खान

Advertisement
Advertisement