पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने शनिवार देर रात ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एक नाइट क्लब में झूमते हुए नज़र आ रहे हैं. जो गाना बज रहा है वो हिन्दुस्तानी है. हामिद मीर ने वीडियो के साथ लिखा, “क्या आप जानते हैं इस आदमी को जो नाइट क्लब में नाच रहा है? और इसका दर्द कहां है अब?दर्द वाला ताना मुशर्रफ के उन बहानों पर था जिन्हें वो अदालती कार्रवाई से बचने के लिए इस्तेमाल करते आए हैं. मुशर्रफ के खिलाफ़ हत्याओं के कई सारे मुक़दमे पाकिस्तान की अदालतों में चल रहे हैं. जिसमें बलोच नेता अकबर बुगती की हत्या प्रमुख है.
बुगती के बेटे नवाबज़ादा जमील अकबर बुगती ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़, परवेज़ मुशर्रफ समेत बहुत से रसूखदार अफसरों पर अपने पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. मुशर्रफ पर लाल मस्जिद के इमाम ग़ाज़ी अब्दुल रशीद के मर्डर का भी आरोप है. मुशर्रफ पीठ दर्द और दिल की बीमारी को वजह बनाकर कोर्ट में पेश होने से बचते रहे हैं. एक बार तो बीमारी का बहाना बना कर पाकिस्तान छोड़कर भाग भी चुके हैं.हालांकि इस वीडियो को देख के कहीं से नहीं लग रहा कि वो ऐसे किसी दर्द से दो-चार हो रहे हो होंगे. देखिये वीडियो https://twitter.com/HamidMirGEO/status/822873004321468416 पिछले कुछ महीनों से ये बहस उफान पर है कि भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों की रोशनी में फिल्म और संगीत इंडस्ट्री का क्या स्टैंड हो. भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बहुत बवाल हो चुका है.
करण जोहर जैसे बड़े फिल्मकार को भी दांतों पसीने आ गए थे अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज़ को लेकर. उधर पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर अघोषित सा बैन है. ऐसे में पाकिस्तान के राष्ट्रपति की पोस्ट पर रह चुका कोई शख्स किसी भारतीय गाने पर नाचता पाया जाता है तो सवाल उठना लाज़मी है.कुछ महीनों पहले भी परवेज़ साहब किसी फंक्शन में अपनी बीवी के साथ नाचते हुए पाए गए थे. उस वक़्त भी वो बात इसलिए काबिले ज़िक्र थी कि मुशर्रफ कोर्ट की अपनी पेशी को बीमारी का बहाना बना कर टाल चुके थे. तब पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई थी और उन्हें ‘न्याय-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाने वाला शख्स’ कहा गया था. देखिए उस वक़्त का वीडियो
ये भी पढ़िए













